Search

 
 
 

जमशेदपुर: कार की टक्कर से पलटा ऑटो, बाल-बाल बचे यात्री

जमशेदपुर से एक सड़क दुर्घटना की खबर आ रही है. मामला बर्मामांइस थाना क्षेत्र का है. जहां सोमवार को एक तेज रफ्तार कार ने ऑटो में जोरदार टक्कर मार दी. टक्कर इतनी भयंकर थी कि ऑटो दूर एक नाले में जा गिरा.
 

Jamshedpur : जमशेदपुर से एक सड़क दुर्घटना की खबर आ रही है. मामला बर्मामांइस थाना क्षेत्र का है. जहां सोमवार को एक तेज रफ्तार कार ने ऑटो में जोरदार टक्कर मार दी. टक्कर इतनी भयंकर थी कि ऑटो दूर एक नाले में जा गिरा. 

 

सब कुछ इतना जल्दी हुआ कि किसी को कुछ समझ नहीं आया. लोगों ने तत्परता दिखाते हुए जख्मी लोगों को संभाला और ऑटो को बाहर निकलवाया. राहत की बात रही कि उसमें बैठे चालक और यात्रियों को ज्यादा चोटें नहीं आई. सभी को हल्की-फुल्की चोट लगी है.

 

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि कार तेज रफ्तार में थी. ऑटो को ओवरटेक करने के दौरान यह हादसा हुआ. पुलिस को इसकी सूचना दी गई. पुलिस के आने तक लोगों ने चालक को पकड़े रखा. सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थिति को संभाला और लोगों को शांत कराया. पुलिस ने कार चालक को हिरासत में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है. 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही