Search

 
 
 

बहरागोड़ा : साइकिल यात्री दीपक शर्मा का सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में हुआ स्वागत

हरियाणा के पानीपत निवासी 35 वर्षीय साइकिल यात्री दीपक शर्मा का आज सरस्वती शिशु विद्या मंदिर, बहरागोड़ा आगमन पर विद्यालय परिवार स्वागत किया गया.
 

Baharagora (Himangshu karan): हरियाणा के पानीपत निवासी 35 वर्षीय साइकिल यात्री दीपक शर्मा का आज सरस्वती शिशु विद्या मंदिर, बहरागोड़ा आगमन पर विद्यालय परिवार स्वागत किया गया.

 

भारत भ्रमण के लक्ष्य के साथ अब तक 15 राज्यों की लगभग 10,500 किलोमीटर की यात्रा तय कर चुके दीपक तीन धामों (द्वारकापुरी, रामेश्वरम और जगन्नाथ पुरी) के दर्शन कर बहरागोड़ा पहुंचे.जिन्हें विद्यालय परिवार की ओर से पुष्पमाला और अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया गया. 

 

इस अवसर पर दीपक शर्मा ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि 'ऑपरेशन सिंदूर' की सफलता और कर्नल सोफिया कुरैशी व विंग कमांडर व्योमिका सिंह के शौर्य से प्रेरित होकर अपनी यात्रा शुरू की है. साथ ही उन्होंने जल संरक्षण, वृक्षारोपण (मां के नाम एक पेड़), 'लोकल फॉर वोकल' और जैविक खेती जैसे 9 संकल्पों के प्रति जन-जागरूकता फैलाने का बीड़ा उठाया है.

 

वहीं उन्होंने छात्रों को मोबाइल की लत से दूर रहने, अनुशासन अपनाने और स्वास्थ्य के लिए साइकिलिंग को जीवन का हिस्सा बनाने के लिए प्रेरित किया. इस मौके पर संकुल प्रधानाचार्य  अशोक कुमार नायक ने उनके प्रति आभार व्यक्त करते हुए उनकी आगामी यात्रा के लिए मंगलकामनाएं दीं.

 

Uploaded Image

 

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही