Search

 
 
 

जादूगोड़ा: मोटरसाइकिल व स्कार्पियो की टक्कर में 3 घायल, MGM रेफर

जादूगोड़ा मुख्य मार्ग पर सड़क हादसा हुआ, जिसमें मोटरसाइकिल और स्कॉर्पियो का टक्कर हो गयी. इस हादसे में दो युवती व एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया
 

Jadugora: जादूगोड़ा मुख्य मार्ग पर सड़क हादसा हुआ, जिसमें मोटरसाइकिल और स्कॉर्पियो का टक्कर हो गयी. इस हादसे में दो युवती व एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया. इधर घटना की सूचना मिलते ही जादूगोड़ा की हाईवे पेट्रोलिंग व थाना प्रभारी राजेश कुमार मंडल घटना स्थल पहुंचे  और घायलों को यूसिल अस्पताल पहुंचाया.

 

घटना के बार में बताया गया कि मोटरसाइकिल में सवार तीन लोग दोपहर 12 बजे गालूडीह से  दामूडीह स्थित पहाड़ भागा (नरवा पहाड़) जा रहे थे. सी दौरान नौरंग मार्केट पुलिया के पास उनका मोटरसाइकिल अनियंत्रित हो गया और स्कार्पियो को ठोकर मार दी. इस हादसे में गालूडीह की लक्खी मार्डी,पार्वती मुर्मू और मुसाबनी निवासी कुंदु मार्डी घायल हो गए.

 

इस हादसे में तीनों घायलों को जादूगोड़ा की हाइवे पेट्रोलिंग ने यूसिल अस्पताल पहुंचाया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें बेहतर इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया है. इस मामले में जादूगोड़ा पुलिस ने स्कॉर्पियो को जब्त कर आगे की शुरू कर दी है.

 

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही