Search

 
 
 

JPSC परीक्षा घोटाला : रांची से चार और लखनऊ से एक अभियुक्त गिरफ्तार

झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) की प्रतियोगिता परीक्षाओं में कथित अनियमितता मामले में सीआईडी ने बड़ी कार्रवाई की है. थाना कांड संख्या 16/2026 के तहत रांची और लखनऊ पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई कर पांच अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है .
 
झारखंड की खबरें

Ranchi : झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) की प्रतियोगिता परीक्षाओं में कथित अनियमितता मामले में सीआईडी ने बड़ी कार्रवाई की है. थाना कांड संख्या 16/2026 के तहत रांची और लखनऊ पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई कर पांच अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है.

 

उमाकांत उराव को बरियातु थाना क्षेत्र, रोशन केरकेट्टा को सदर थाना क्षेत्र, मनोज कुमार को धुर्वा थाना क्षेत्र और धमेन्द्र कुमार को कोतवाली थाना क्षेत्र से पकड़ा गया है. वहीं रक्षक सिंह को लखनऊ के कोटवा बख्शी स्थित तालाब थाना क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया है. इनके पास से डिजिटल और अभिलेखीय साक्ष्य बरामद कर विधिवत जब्त किए गए हैं.

 

गिरफ्तार अभियुक्तों पर 14वीं JPSC प्रारंभिक परीक्षा में धोखाधड़ी एवं अनुचित साधनों का उपयोग कर सफलता हासिल करने का आरोप है. इनमें से उमाकांत उराव एजेंट के रूप में उम्मीदवार उपलब्ध कराने का काम भी करता था. रोशन केरकेट्टा और मनोज कुमार ने भी धोखाधड़ी कर परीक्षा पास की. 

 

रक्षक सिंह TDPL कंपनी में अकाउंटेंट के पद पर कार्यरत रहते हुए परीक्षा में अनुचित साधनों का उपयोग कर सफल हुआ. धमेन्द्र कुमार भी इसी मामले में संलिप्त पाया गया.  विभाग ने बताया कि मामले की जांच जारी है और आगे प्राप्त साक्ष्यों के आधार पर विधि-सम्मत कार्रवाई की जाएगी.

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही