Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

JPSC आंदोलन : खुफिया एजेंसी का हाई अलर्ट , कई राज्यों से युवा व असामाजिक तत्वों के पहुंचने की आशंका

14वीं JPSC परीक्षा में कथित अनियमितताओं को लेकर चल रहे छात्रों के आंदोलन के बीच राज्य की खुफिया एजेंसी ने हाई अलर्ट जारी किया है. इसको लेकर एजेंसी ने सरकार और पुलिस मुख्यालय को एक गोपनीय रिपोर्ट भेजी है.
Advertisement
Advertisement
झारखंड की खबरें

Ranchi : 14वीं JPSC परीक्षा में कथित अनियमितताओं को लेकर चल रहे छात्रों के आंदोलन के बीच राज्य की खुफिया एजेंसी ने हाई अलर्ट जारी किया है. इसको लेकर एजेंसी ने सरकार और पुलिस मुख्यालय को एक गोपनीय रिपोर्ट भेजी है. 

 

इस रिपोर्ट में कहा है कि आंदोलन के दौरान कई असामाजिक तत्वों के भी पहुंचने की संभावना है, जो माहौल बिगाड़ने और कानून-व्यवस्था प्रभावित करने की कोशिश कर सकते हैं. इसको देखते हुए सभी सुरक्षा एजेंसियों को सतर्क रहने को कहा गया है.

 

खुफिया रिपोर्ट के अनुसार, आने वाले दिनों में ट्रेन और बस के जरिए कश्मीर, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार, ओडिशा और छत्तीसगढ़ समेत कई राज्यों से बड़ी संख्या में युवा और छात्र-छात्राओं के आंदोलन में शामिल होने की संभावना है. इसके साथ ही कुछ असामाजिक तत्वों के भी भीड़ में शामिल होने की आशंका जताई गई है.

 

रिपोर्ट में चेतावनी दी गई है कि यदि आंदोलन जल्द समाप्त नहीं होता है, तो कानून-व्यवस्था की स्थिति बिगड़ सकती है और कई बड़ी घटनाएं होने की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता. इसको देखते हुए प्रशासन को अतिरिक्त सतर्कता बरतने और सुरक्षा व्यवस्था मजबूत रखने की सलाह दी गई है.

 

इधर, आंदोलन का समाधान निकालने के लिए राज्य सरकार ने चार मंत्रियों की एक समिति गठित की है. समिति आज आंदोलनरत अभ्यर्थियों से मुलाकात कर उनकी सभी मांगों और समस्याओं को सुनेगी. इसके बाद अपनी रिपोर्ट मुख्यमंत्री को सौंपेगी, जिसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी. सरकार को उम्मीद है कि बातचीत के बाद समाधान निकल सकता है और धरना-प्रदर्शन समाप्त हो सकता है.

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही