Search

 
 
 

Ranchi News: JPSC वन क्षेत्र पदाधिकारी मुख्य परीक्षा का परिणाम जारी

झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) ने वन क्षेत्र पदाधिकारी मुख्य प्रतियोगिता परीक्षा-2024 के परिणाम घोषित कर दिया गया है. इसमें कुल 743 अभ्यर्थी सफल घोषित किए गए हैं. यह परीक्षा 21 जनवरी से 24 जनवरी तक आयोजित की गई थी.
 
झारखंड की राजधानी रांची की खबरें

Ranchi: झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) ने वन क्षेत्र पदाधिकारी मुख्य प्रतियोगिता परीक्षा-2024 के परिणाम घोषित कर दिया गया है. इसमें कुल 743 अभ्यर्थी सफल घोषित किए गए हैं. यह परीक्षा 21 जनवरी से 24 जनवरी तक आयोजित की गई थी.

इसे भी पढ़ें:

 https://lagatar.in/sharp-decline-in-country-liquor-sales-in-jharkhand-risk-of-spurious-liquor-tragedy-rises

आयोग ने कहा है कि  यदि परीक्षा परिणाम में किसी प्रकार की त्रुटि या टंकण संबंधी गलती सामने आती है, तो उसमें आवश्यक संशोधन करने का अधिकार आयोग के पास सुरक्षित रहेगा.

 

मुख्य  परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों का झारखंड वन क्षेत्र पदाधिकारी सेवा (नियुक्ति, प्रोन्नति एवं अन्य सेवा शर्तें) नियमावली, 2024 के नियम-11 एवं विज्ञापन की कंडिका 6(ख) के तहत शारीरिक सामर्थ्य परीक्षण आयोजित किया जाएगा.

 

यह परीक्षण 22 जुलाई, 23 जुलाई, 24 जुलाई और 25 जुलाई 2026 को होगा. आयोग ने बताया कि परीक्षण स्थल, समय और अन्य विस्तृत जानकारी अलग से अपनी वेबसाइट पर प्रकाशित की जाएगी.

 

आयोग ने अभ्यर्थियों से नियमित रूप से www.jpsc.gov.in वेबसाइट पर नजर बनाए रखने की अपील की है.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही