Search

झारखंड के पॉलिटेक्निक संस्थानों में 349 व्याख्याताओं की भर्ती, JPSC ने निकाला विज्ञापन

Ranchi: झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) ने राज्य के राजकीय पॉलिटेक्निक और राजकीय महिला पॉलिटेक्निक संस्थानों में व्याख्याताओं की नियुक्ति के लिए विज्ञापन जारी किया है. इस भर्ती अभियान के तहत कुल 349 पदों पर नियमित नियुक्ति की जाएगी.

 

पद एवं वेतनमान

पद का नाम: व्याख्याता (Lecturer)

कुल पद: 349

वेतनमान: लेवल 9 ‘A’ में एंट्री पे ₹56,100/- तथा लेवल 10 में ₹57,700/-

विषयवार प्रमुख रिक्तियां

 

सबसे अधिक पद तकनीकी संकायों में निकाले गए हैं. इनमें

कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग: 66
इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग: 45
मैकेनिकल इंजीनियरिंग: 43
सिविल इंजीनियरिंग: 40
गणित: 30
रसायन शास्त्र: 21
भौतिकी: 14

इसके अतिरिक्त कुल 16 विभिन्न विषयों में नियुक्तियां की जाएंगी.

 

शैक्षणिक योग्यता- 

इंजीनियरिंग/तकनीकी विषयों के लिए संबंधित शाखा में प्रथम श्रेणी के साथ B.E./B.Tech/B.S. अनिवार्य.

विज्ञान एवं मानविकी विषयों के लिए संबंधित विषय में प्रथम श्रेणी के साथ मास्टर डिग्री तथा NET/JET/SLET उत्तीर्ण होना आवश्यक.

आयु सीमा

अभ्यर्थी की अधिकतम आयु 65 वर्ष से कम होनी चाहिए. आयु की गणना 01 अगस्त 2025 के आधार पर की जाएगी.

 

चयन प्रक्रिया

चयन शैक्षणिक योग्यता एवं उपलब्धियों (80 अंक) तथा साक्षात्कार (20 अंक) के आधार पर होगा. शैक्षणिक अंकों में स्नातक, स्नातकोत्तर, पीएचडी एवं शोध प्रकाशनों के लिए अलग-अलग अंक निर्धारित हैं.

 

महत्वपूर्ण तिथियां

ऑनलाइन आवेदन प्रारंभ: 20 फरवरी 2026
आवेदन की अंतिम तिथि: 12 मार्च 2026 (शाम 5 बजे तक)
हार्ड कॉपी जमा करने की अंतिम तिथि: 25 मार्च 2026 (शाम 5 बजे तक)

 


आवेदन शुल्क

अनारक्षित/EWS/पिछड़ा वर्ग: ₹600
झारखंड के अनुसूचित जाति/जनजाति: ₹150


अभ्यर्थी विस्तृत जानकारी एवं ऑनलाइन आवेदन के लिए आयोग की आधिकारिक वेबसाइट www.jpsc.gov.in पर जा सकते हैं.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

 

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp