Search

 
 
 

JPSC ने डेस्कटॉप व LAN नेटवर्किंग के लिए कोटेशन आमंत्रित किया, 14 फरवरी को खुलेगा टेंडर

झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) ने अपने कार्यालय के लिए 50 डेस्कटॉप कंप्यूटर की आपूर्ति और उन्हें LAN के माध्यम से कनेक्ट करने के लिए कोटेशन आमंत्रित किया है.
 

Ranchi : झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) ने अपने कार्यालय के लिए 50 डेस्कटॉप कंप्यूटर की आपूर्ति और उन्हें LAN के माध्यम से कनेक्ट करने के लिए कोटेशन आमंत्रित किया है. इस संबंध में आयोग द्वारा “कोटेशन आमंत्रण सूचना” जारी की गई है.

 

जारी सूचना के अनुसार, डेस्कटॉप की न्यूनतम विनिर्देश (Specification) इस प्रकार है-

Core i5 (6th Gen या उससे ऊपर), 8GB RAM, 256GB SSD

16.5 इंच से 19.5 इंच तक का TFT मॉनिटर

 

USB की बोर्ड, USB माउस एवं UPS

 

इसके अतिरिक्त 50 कंप्यूटरों के लिए LAN नेटवर्किंग की व्यवस्था भी की जानी है.इच्छुक प्रतिष्ठानों से 14 फरवरी 2026 तक आयोग कार्यालय में कोटेशन आमंत्रित किए गए हैं. प्राप्त कोटेशन को उसी दिन दोपहर 3:00 बजे खोला जाएगा. निर्धारित तिथि और समय पर कोटेशनदाता या उनके अधिकृत प्रतिनिधि उपस्थित रह सकते हैं.

 

आयोग ने निर्देश दिया है कि कोटेशन में संबंधित प्रतिष्ठान का GST नंबर अनिवार्य रूप से अंकित होना चाहिए. साथ ही Unit Price और GST की राशि अलग-अलग दर्शाना आवश्यक होगा. आयोग ने यह भी स्पष्ट किया है कि किसी भी कोटेशन को स्वीकार या अस्वीकार करने और दरों के मूल्यांकन का अधिकार आयोग के पास सुरक्षित रहेगा.

 

 

 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही