Ranchi : जेपीएससी परीक्षा गड़बड़ी मामले के मुख्य सूत्रधार बताई जा रहे अभय कुमार तिवारी समेत 3 आरोपियों की जमानत याचिका पर अपर न्याययुक्त योगेश कुमार की कोर्ट सुनवाई हुई. मामले में सीआईडी की ओर से केस डायरी प्रस्तुत नहीं की जा सकी.
सीआईडी की ओर से केस डायरी प्रस्तुत करने के लिए समय की मांग की गई. कोर्ट ने केस डायरी प्रस्तुत करने का निर्देश देते हुए मामले की अगली सुनवाई 25 जुलाई निर्धारित की. बता दें कि मामले में अभय कुमार तिवारी, श्वेता गुप्ता और सौरभ सुमन ने जमानत याचिका दाखिल की है. तीनों की जमानत याचिका पर पिछली सुनवाई में कोर्ट ने मामले में केस डायरी मांगी थी.
बता दें कि 14वी जेपीएससी गड़बड़ी मामले रांची पुलिस और सीआईडी ने 22 जुलाई को अभय कुमार तिवारी को गोड्डा से गिरफ्तार किया था. वह गोड्डा जिला में खाद्य आपूर्ति विभाग में पदस्थापित था.
TDPL में रहते चार बार जेपीएससी की परीक्षा पास कर चुका है. अभय कुमार तिवारी ब्लैक लिस्टेड कंपनी TDPL का मार्केटिंग मैनेजर था. इस मामले में अब तक 10 आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

