Search

 
 
 

JPSC-JSSC Protest: कांग्रेस के झारखंड प्रभारी के.राजू बोले- छात्रों से बातचीत करेंगी मंत्री दीपिका पांडेय

छात्रों की मांगों को लेकर चल रहे आंदोलन के बीच कांग्रेस के झारखंड प्रभारी के. राजू ने कहा कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन छात्रों की ओर से उठाए गए सभी मुद्दों का समाधान करने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध हैं. उन्होंने भरोसा जताया कि सरकार छात्रों की समस्याओं का जल्द समाधान करेगी.
 
झारखंड की राजधानी रांची की खबरें

Ranchi: छात्रों की मांगों को लेकर चल रहे आंदोलन के बीच कांग्रेस के झारखंड प्रभारी ने कहा कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन छात्रों की ओर से उठाए गए सभी मुद्दों का समाधान करने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध हैं. उन्होंने भरोसा जताया कि सरकार छात्रों की समस्याओं का जल्द समाधान करेगी.

Uploaded Image

 झारखंड  कांग्रेस प्रभारी  के. राजू ने समाधान का दिया भरोसा 

इसे भी पढ़ें:

 

के. राजू ने बताया कि छात्रों से बातचीत के लिए गठबंधन के नेताओं का एक प्रतिनिधिमंडल उनसे मुलाकात कर रहा है. उन्होंने कहा कि बातचीत के जरिए सभी समस्याओं का हल निकाला जाएगा, उन्होंने भरोसा जताया छात्रों की मांगों का जल्द समाधान होगा. 


साथ ही कहा कि कांग्रेस पार्टी भी छात्रों की मांगों के समाधान के पक्ष में है. कांग्रेस के नेता भी अपनी ओर से छात्रों की मांगों को जल्द पूरा करने की अपील करेंगे. उन्होंने बताया कि कांग्रेस की तरफ से पंचायत राज, ग्रामीण विकास एवं ग्रामीण कार्य मंत्री दीपिका पांडेय सिंह प्रतिनिधिमंडल का हिस्सा होंगी.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही