Search

 
 
 

JPSC-JSSC Protest : बेटे के समर्थन में उतरे पिता, बोले- मांगें पूरी होने तक आंदोलन जारी रहेगा

Ranchi : 18 दिनों से चल रहे जेपीएससी व जेएससीए परीक्षा रद्द करने की मांग थमने का नाम नहीं ले रहा है. 10 अगस्त को विधानसभा घेराव के दौरान लाठीचार्ज  के बाद भी आंदोलन कमजोर नहीं हुआ. जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम में लगातार छात्रों का जनसैलाब उमड़ता जा रहा है.
 

Ranchi : 18 दिनों से चल रहे जेपीएससी व जेएससीए परीक्षा रद्द करने की मांग थमने का नाम नहीं ले रहा है. 10 अगस्त को विधानसभा घेराव के दौरान लाठीचार्ज  के बाद भी आंदोलन कमजोर नहीं हुआ. जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम में लगातार छात्रों का जनसैलाब उमड़ता जा रहा है.

 

थक हार चुके छात्रों का उत्साह बढ़ाने के लिए झारखंड के कलाकार भी हिस्सा ले चुके हैं. ये कलाकार उत्साहवर्धन और वीर शहीदों की कुर्बानी को याद करा रहे हैं. अपने मधुर गीतों से राग-राग पर छोटानागपुर आंदोलन को गीतों से सिमेटे जा रहे हैं. इसके साथ ही झांझ और ढोल नगाड़ा और मांदर की ताल भी शहीद पूर्वजों के बलिदानों के गीतों से ताल पे ताल मिलाकर छात्रों का जोश भर रहे हैं.

Uploaded Image

कलाकार छात्रों का उत्साह बढ़ा रहे

 

धरना में शामिल छात्रों ने बताया कि जबतक मांगे पूरी नही होती आंदोलन जारी रहेगा. हजारीबाग से छात्र शुभम शर्मा पिता अशोक शर्मा भी धरना में शामिल हुए हैं. विधान सभा घेराव में भी शामिल हुए. इनका कहना है कि मेरा बेटा 11वीं जेपीएससी में पीटी व मेंस पास किया था, इस बार और 14वीं जेपीएससी का पीटी पास किया है. उन्होंने कहा कि आरपार की लड़ाई जारी रहेगी.

 

दिल्ली से मोहम्मद अहमद शैफी और कर्नाटक से अलोकेशवर भी जयपाल सिंह स्टेडियम छात्रों का मनोबल बढ़ाने पहुंचे है. इस दौरान उन्होंने कहा कि दिल्ली के जंतर मंतर में धरना प्रदर्शन में भी गए थे, अब झारखंड छात्र आंदोलन में शामिल हुए हैं.

 

उन्होंने कहा कि जब तक छात्रों की मांगें पूरी नहीं होती, हमलोग यही रहेंगे. महाराष्ट्र से बौद्ध धर्म से भंते जी भी छात्रों आंदोलन में शामिल हुए. तीनों लोगों ने कहा कि छात्रों पर लाठीचार्ज किया गया.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही