Search

JPSC-JSSC आंदोलन :  छात्रों से बात करने के लिए हाई लेवल कमेटी बनाने की तैयारी में सरकार

जानकारी के मुताबिक, प्रस्तावित कमेटी में सरकार के दो मंत्री, कैबिनेट सचिवालय सह गृह, कारा एवं आपदा प्रबंधन विभाग की अपर मुख्य सचिव, तीन अन्य वरीय आईएएस अधिकारी और विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को शामिल करने पर विचार किया जा रहा है.
 
झारखंड की खबरें

Ranchi : 14वीं जेपीएससी पीटी परीक्षा, जेएसएससी सहित अन्य परीक्षाओं में कथित गड़बड़ी को लेकर छात्र 11 दिन से जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम में आंदोलनरत हैं. इस बीच राज्य सरकार अब छात्रों से बातचीत कर समाधान निकालने की तैयारी में है.

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के सोमवार को बेंगलुरू से रांची लौटने के बाद छात्रों से संवाद के लिए एक हाई लेवल कमेटी बनाने पर विचार किया जा रहा है. सूत्रों के अनुसार, यह कमेटी आंदोलन कर रहे छात्रों से सीधे बातचीत कर उनकी मांगों और शिकायतों को सुनेगी और आंदोलन खत्म कराने की कोशिश करेगी.

जानकारी के मुताबिक, प्रस्तावित कमेटी में सरकार के दो मंत्री, कैबिनेट सचिवालय सह गृह, कारा एवं आपदा प्रबंधन विभाग की अपर मुख्य सचिव, तीन अन्य वरीय आईएएस अधिकारी और विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को शामिल करने पर विचार किया जा रहा है.

सरकार की कोशिश है कि बातचीत के जरिए छात्रों की समस्याओं का समाधान निकाला जाए और लंबे समय से चल रहे आंदोलन का शांतिपूर्ण अंत हो सके. हालांकि, कमेटी के गठन को लेकर अभी तक सरकार की ओर से कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही