Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

JPSC-JSSC Protest: छात्रों के समर्थन में उतरे रघुवर दास, अनशन की दी चेतावनी

JPSC और JSSC की परीक्षाओं में कथित गड़बड़ियों के खिलाफ आंदोलन कर रहे छात्रों के बीच बुधवार को पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास पहुंचे. जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम में उन्होंने आंदोलनकारी छात्रों से मुलाकात कर उनकी मांगों और अब तक के आंदोलन की स्थिति की जानकारी ली.
Advertisement
Advertisement

Ranchi: JPSC और JSSC की परीक्षाओं में कथित गड़बड़ियों के खिलाफ आंदोलन कर रहे छात्रों के बीच बुधवार को पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास पहुंचे. जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम में उन्होंने आंदोलनकारी छात्रों से मुलाकात कर उनकी मांगों और अब तक के आंदोलन की स्थिति की जानकारी ली.

 

इसे भी पढ़ें:

 

छात्रों से बातचीत के दौरान रघुवर दास ने कहा कि सरकार को छात्रों की जायज मांगों को गंभीरता से लेना चाहिए. उन्होंने कहा कि युवाओं के भविष्य से जुड़े मुद्दों पर सरकार की जिम्मेदारी है कि वह संवेदनशीलता दिखाए और उचित समाधान निकाले.

 

विधानसभा मार्च के दौरान पुलिस कार्रवाई का जिक्र करते हुए रघुवर दास ने राज्य सरकार पर निशाना साधा. पूर्व मुख्यमंत्री ने सरकार को एक सप्ताह का समय देते हुए कहा कि यदि इस अवधि में छात्रों की मांगों पर सकारात्मक निर्णय नहीं लिया गया, तो वह स्वयं आंदोलन में उतरेंगे. उन्होंने घोषणा की कि एक सप्ताह बाद बिरसा मुंडा समाधि स्थल पर अनशन शुरू करेंगे.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही