Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

JPSC-JSSC Protest: राजनीति नहीं संवाद से निकलेगा समाधान: मंत्री इरफान

JPSC और JSSC को लेकर चल रहे छात्र आंदोलन के बीच स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने युवाओं से शांति बनाए रखने और बातचीत के रास्ते पर आगे बढ़ने की अपील की है. उन्होंने कहा कि सरकार छात्रों की समस्याओं को गंभीरता से समझ रही है और उनके समाधान के लिए तैयार है.
Advertisement
Advertisement

Ranchi: JPSC और JSSC को लेकर चल रहे छात्र आंदोलन के बीच स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने युवाओं से शांति बनाए रखने और बातचीत के रास्ते पर आगे बढ़ने की अपील की है. उन्होंने कहा कि सरकार छात्रों की समस्याओं को गंभीरता से समझ रही है और उनके समाधान के लिए तैयार है. डॉ. इरफान अंसारी ने कहा कि वह युवाओं की पीड़ा और संघर्ष को समझते हैं. उन्होंने भरोसा दिलाया कि वह खुद और राज्य सरकार छात्रों के साथ खड़ी है.

 

उन्होंने छात्रों से अपील की कि अपने आंदोलन को किसी भी राजनीतिक मंच का हिस्सा न बनने दें. उन्होंने कहा कि भाजपा नेताओं को इस आंदोलन में हस्तक्षेप नहीं करना चाहिए. उनका आरोप है कि भाजपा छात्रों के मुद्दे पर राजनीति कर रही है, जबकि जरूरत समाधान की है.

 

इसे भी पढ़ें:

 

स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के नेतृत्व में सरकार युवाओं के मुद्दों पर गंभीरता से काम कर रही है. उन्होंने बताया कि कांग्रेस प्रभारी के. राजू ने भी छात्र प्रतिनिधियों से लंबी बातचीत की है और उनकी मांगों को सरकार तक पहुंचाने का भरोसा दिया है.

 

डॉ. अंसारी ने कहा कि सरकार ने बातचीत के लिए एक समिति बनाई है. उन्होंने छात्रों से अपने प्रतिनिधि चुनकर सरकार के साथ वार्ता करने की अपील की. उनका कहना है कि छात्रों की हर जायज मांग पर सरकार गंभीरता से विचार करेगी और समाधान निकालने का प्रयास करेगी. उन्होंने युवाओं से मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के नेतृत्व पर भरोसा बनाए रखने की अपील की. साथ ही कहा कि सरकार युवाओं के भविष्य, रोजगार और अधिकारों को लेकर पूरी तरह प्रतिबद्ध है.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

 

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही