Ranchi: JPSC-JSSC परीक्षाओं में गड़बड़ी और भ्रष्टाचार के खिलाफ चल रहा छात्रों का अनिश्चितकालीन आंदोलन 15 अगस्त को अपने 22वें दिन में प्रवेश करेगा. स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर छात्रों ने भव्य तिरंगा यात्रा निकालने का ऐलान किया है.
इसे भी पढ़ें:
आंदोलन कर रहे छात्रों ने बताया कि 15 अगस्त को सुबह 10 बजे जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम से तिरंगा यात्रा शुरू होगी. यात्रा में हजारों छात्र और समर्थकों के शामिल होने की संभावना है. आयोजकों ने इसे ऐतिहासिक तिरंगा यात्रा बनाने की तैयारी की है.
रांची की खबरों के लिए यहां क्लिक करें
तिरंगा यात्रा जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम से शुरू होकर कचहरी चौक, न्यूक्लियस मॉल, लालपुर चौक, प्लाज़ा चौक, फिरायालाल चौक और शहीद चौक होते हुए वापस जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम पहुंचेगी.
छात्रों का कहना है कि स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर तिरंगा यात्रा के माध्यम से वे अपनी मांगों और आंदोलन को लोकतांत्रिक तरीके से सरकार और आम लोगों तक पहुंचाएंगे. आंदोलनकारियों ने अधिक से अधिक संख्या में लोगों से तिरंगा यात्रा में शामिल होने की अपील की है.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

