Search

 
 
 

JPSC-JSSC PROTEST: बुलंद हौसले, भारी बारिश में भी विधानसभा के बाहर डटे रहे छात्र

जेपीएससी और जेएसएससी में कथित अनियमितताओं को लेकर आंदोलन कर रहे छात्र सोमवार को भारी बारिश के बीच भी झारखंड विधानसभा के गेट नंबर-1 के सामने डटे रहे. मौसम की बेरुखी के बावजूद छात्रों का हौसला कम नहीं हुआ और वे शांतिपूर्ण तरीके से अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन करते रहे.
 

Ranchi: जेपीएससी और जेएसएससी में कथित अनियमितताओं को लेकर आंदोलन कर रहे छात्र सोमवार को भारी बारिश के बीच भी झारखंड विधानसभा के गेट नंबर-1 के सामने डटे रहे. मौसम की बेरुखी के बावजूद छात्रों का हौसला कम नहीं हुआ और वे शांतिपूर्ण तरीके से अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन करते रहे.

 

बारिश शुरू होते ही प्रदर्शन स्थल पर छात्रों के बीच से नारे गूंजने लगे. छात्रों ने रांची पुलिस से भी मजाकिया अंदाज में नारा लगाते हुए कहा - "रांची पुलिस, छाता दो, छाता दो." भारी बारिश के बीच छात्र भीगते हुए छात्र अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन करते रहे.

Uploaded Image

विधानसभा गेट नंबर 1 के बाहर जमा छात्र

 

छात्रों के बीच तैनात रहा पूरा प्रशासनिक अमला

प्रदर्शन को देखते हुए जिला प्रशासन के तमाम बड़े अधिकारी विधानसभा के समक्ष मौजूद रहे. सुरक्षा और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रशासनिक अमला लगातार छात्रों के बीच तैनात रहा. बारिश के कारण प्रशासनिक अधिकारी और पुलिसकर्मी भी प्रदर्शन स्थल पर छात्रों के साथ भीगते नजर आए.

 

हालांकि बारिश और खराब मौसम के कारण कई छात्र वापस लौट गए, लेकिन बड़ी संख्या में छात्र अब भी विधानसभा के गेट नंबर-1 के सामने डटे हुए हैं. छात्रों का कहना है कि जब तक उनकी मांगों पर ठोस कार्रवाई नहीं होती, उनका शांतिपूर्ण आंदोलन जारी रहेगा.

 

पहली बार विधानसभा गेट तक पहुंचा छात्र आंदोलन

झारखंड विधानसभा के गेट नंबर-1 के समक्ष पहुंचकर छात्रों का प्रदर्शन करना खास रहा. बताया जा रहा है कि यह पहला मौका है जब किसी छात्र आंदोलन के प्रदर्शनकारी विधानसभा के गेट तक अपनी मांगों को लेकर पहुंचे हैं.

छात्रों के प्रदर्शन को देखते हुए सुरक्षा के भी व्यापक इंतजाम किए गए थे. विधानसभा परिसर और आसपास के इलाके में करीब 2000 सुरक्षा कर्मियों की तैनाती की गई थी. प्रशासन की ओर से लगातार स्थिति पर नजर रखी जा रही है.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही