Search

 
 
 

पलामू में JPSC-JSSC रिफॉर्म मंच का छात्र महापंचायत 5 दिसंबर को

Ranchi News: रिफॉर्म मंच के लोगों ने बताया कि महापंचायत का उद्देश्य केवल कार्यक्रम आयोजित करना नहीं, बल्कि झारखंड के छात्र-युवाओं के भविष्य, सम्मान और अधिकारों से जुड़े मुद्दों को एक साझा मंच पर उठाना है.
 
छात्र नेता

Ranchi News: झारखंड के छात्र-छात्राओं के हक और शिक्षा व्यवस्था से जुड़े मुद्दों को लेकर जेपीएससी-जेएसएससी रिफॉर्म मंच का अगला छात्र महापंचायत पलामू में होगा. मंच के सदस्यों ने बताया कि महापंचायत में राज्य की शिक्षा व्यवस्था, रोजगार के अवसर, प्रतियोगी परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं और भर्ती प्रक्रिया में पारदर्शिता जैसे मुद्दों पर चर्चा की जाएगी. इसमें झारखंड के छात्र-छात्राओं, प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों और युवाओं से अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने की अपील की है.

 

मंच ने कहा कि जिन छात्र-छात्राओं को किसी प्रकार की समस्या, परेशानी या शिकायत है, वे महापंचायत में पहुंचकर अपनी बात खुलकर रख सकते हैं. छात्रहित से जुड़े सुझाव, विचार और अपेक्षाओं को भी मंच के सामने रखने का अवसर मिलेगा. 

इसे भी पढ़ें:

रिफॉर्म मंच के लोगों ने बताया कि महापंचायत का उद्देश्य केवल कार्यक्रम आयोजित करना नहीं, बल्कि झारखंड के छात्र-युवाओं के भविष्य, सम्मान और अधिकारों से जुड़े मुद्दों को एक साझा मंच पर उठाना है. सामूहिक चर्चा के माध्यम से समस्याओं के समाधान और छात्रहित में ठोस कदम उठाने के प्रयास किए जाएंगे.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही