Search

 
 
 

CM से JPSC सदस्य व बोकारो जिले के वरिष्ठ अधिकारियों ने की मुलाकात

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से शुक्रवार को कांके रोड स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) के सदस्य डॉ जमाल अहमद ने मुलाकात की. इस दौरान उन्होंने राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री और दिशोम गुरु शिबू सोरेन के संघर्ष एवं जीवन पर आधारित पुस्तक बाबा-ए-झारखंड मुख्यमंत्री को भेंट की.
 

Ranchi : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से शुक्रवार को कांके रोड स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) के सदस्य डॉ जमाल अहमद ने मुलाकात की. इस दौरान उन्होंने राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री और दिशोम गुरु शिबू सोरेन के संघर्ष एवं जीवन पर आधारित पुस्तक बाबा-ए-झारखंड मुख्यमंत्री को भेंट की.

Uploaded Image

इसी क्रम में बोकारो के उपायुक्त अजय नाथ झा और पुलिस अधीक्षक हरविंदर सिंह ने भी मुख्यमंत्री से भेंट की. अधिकारियों ने मुख्यमंत्री को पीटीपीएस ललपनिया, बोकारो में आगामी 4 और 5 नवंबर को आयोजित होने वाले लुगू बुरु घांटा बाड़ी धोरोम गाढ़ राजकीय महोत्सव-2025 में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होने का निमंत्रण दिया.

 

मुख्यमंत्री ने आयोजन की तैयारियों की विस्तृत जानकारी ली और अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए. उन्होंने इस राज्य स्तरीय सांस्कृतिक और आध्यात्मिक महोत्सव की सफलता के लिए शुभकामनाएं भी दीं.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही