Search

 
 
 

JPSC की  प्रारंभिक परीक्षा 19 अप्रैल को, बनाए गए 96 केंद्र

झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) द्वारा आयोजित झारखंड संयुक्त असैनिक सेवा (सीधी भर्ती) प्रारंभिक परीक्षा-2025 19 अप्रैल को होगा. जिले के 96 उप-केंद्रों पर परीक्षा होगी.
 

Ranchi : झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) द्वारा आयोजित झारखंड संयुक्त असैनिक सेवा (सीधी भर्ती) प्रारंभिक परीक्षा-2025 19 अप्रैल को होगा. जिले के 96 उप-केंद्रों पर परीक्षा होगी. यह परीक्षा दो पालियों में होगी.पहली पाली सुबह 10 से 12 बजे होगी.वही दूसरी पाली दोपहर 3 से शाम 5 बजे तक होगी.

 

परीक्षा के सफल एवं निष्पक्ष संचालन को लेकर बैठक हुई.अध्यक्षता उपायुक्त-सह-जिला दंडाधिकारी मंजूनाथ भजन्त्री की ने की है. इस दौरान पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों के साथ केंद्र अधीक्षकों को विस्तृत दिशा-निर्देश दिए गए. उपायुक्त ने कहा कि परीक्षा पूरी तरह पारदर्शी और शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न कराना प्रशासन की प्राथमिकता है.

 

परीक्षा केंद्रों के 100-200 मीटर तक रहेगी निषेधाज्ञा लागु


परीक्षा केंद्रों के आसपास 100 से 200 मीटर तक निषिद्ध क्षेत्र घोषित किया जाएगा.मोबाइल, इलेक्ट्रॉनिक उपकरण पर प्रतिबंध रहेगी,इसके साथ ही और किसी भी प्रकार की नकल सामग्री पर पूरी तरह प्रतिबंध रहेगा. सुरक्षा के लिए पर्याप्त पुलिस बल तैनात किए जायेगें.इसके अलावा फ्लाइंग स्क्वॉड, स्टैटिक ड्यूटी और वाहन चेकिंग की व्यवस्था होगी.अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए कोई कमी न हो,इसके पूरी व्यवस्था किए जायेगी.केंद्रों पर पेयजल, शौचालय, बिजली और बैठने की पर्याप्त व्यवस्था होगी.महिला अभ्यर्थियों के लिए सुरक्षा प्रबंध किए गए हैं. परीक्षार्थियों को एडमिट कार्ड के साथ वैध पहचान पत्र लाना होगा.

 

शिकायत या आपात स्थिति से निपटने के लिए कंट्रोल रूम भी स्थापित किया जाएगा.जिला प्रशासन ने अभ्यर्थियों से समय से पहले केंद्र पहुंचने और सभी दिशा-निर्देशों का पालन करने की अपील की है.

 

 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही