Search

 
 
 

JPSC आंदोलन : भूख हड़ताल पर बैठे JLKM नेता देवेंद्र नाथ महतो

Ranchi : जेपीएससी में कथित गड़बड़ी और अनियमितताओं के खिलाफ चल रहे छात्र आंदोलन के बीच जेएलकेएम नेता और पूर्व छात्र नेता देवेंद्र नाथ महतो ने अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल शुरू कर दी है. उन्होंने आंदोलन स्थल पर ही भूख हड़ताल पर बैठने का फैसला लिया.
 

Ranchi : जेपीएससी में कथित गड़बड़ी और अनियमितताओं के खिलाफ चल रहे छात्र आंदोलन के बीच जेएलकेएम नेता और पूर्व छात्र नेता देवेंद्र नाथ महतो ने अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल शुरू कर दी है. उन्होंने आंदोलन स्थल पर ही भूख हड़ताल पर बैठने का फैसला लिया.


देवेंद्र नाथ महतो ने कहा कि उन्होंने दिल्ली में सोनम वांगचुक के आंदोलन से प्रेरणा ली है. अब वे भी रांची में छात्रों की मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल करेंगे. उनका कहना है कि जब तक सरकार उनकी मांगों पर फैसला नहीं लेती, तब तक वे हड़ताल जारी रखेंगे. 


उन्होंने आरोप लगाया कि जेपीएससी की अनियमितताओं और परीक्षा में गड़बड़ी से छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ किया गया है. सरकार छात्रों को सिर्फ आश्वासन देकर ठगने और छलने का काम कर रही है.


देवेंद्र नाथ महतो ने कहा कि पिछले नौ दिनों से अभ्यर्थी आंदोलन कर रहे हैं, लेकिन अब तक सरकार का कोई प्रतिनिधि उनसे बात करने नहीं पहुंचा है. उन्होंने कहा कि इससे सरकार की गंभीरता पर सवाल उठते हैं.


उन्होंने बताया कि इससे पहले भी वे अपनी मांगों को लेकर राज्यपाल और मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंप चुके हैं. उनकी मांगें अब भी वही हैं और जब तक सरकार उन पर कार्रवाई नहीं करती, तब तक उनकी भूख हड़ताल जारी रहेगी.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही