Search

 
 
 

JPSC घोटाला: अभय तिवारी ने स्टेशन रोड के होटल को लिया था लीज पर, CID कर रही है मामले की जांच

Ranchi : झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) की प्रतियोगिता परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं के मामले में अपराध अनुसंधान विभाग (CID) की जांच जारी है. मामले के मुख्य अभियुक्त बताए जा रहे अभय कुमार तिवारी को लेकर कई पहलुओं की जांच की जा रही है.
 

Ranchi : झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) की प्रतियोगिता परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं के मामले में अपराध अनुसंधान विभाग (CID) की जांच जारी है. मामले के मुख्य अभियुक्त बताए जा रहे अभय कुमार तिवारी को लेकर कई पहलुओं की जांच की जा रही है.


जांच के दौरान सामने आया है कि अभय कुमार तिवारी ने वर्ष 2021 में रांची के स्टेशन रोड स्थित एक होटल को करीब एक साल के लिए लीज पर लिया था. होटल प्रबंधन के अनुसार, जनवरी 2021 में उसे 11 महीने की अवधि के लिए होटल संचालन की जिम्मेदारी दी गई थी.


होटल प्रबंधन ने बताया कि कुछ समय बाद अभय तिवारी की गतिविधियों और व्यवहार को लेकर आसपास के होटल कर्मचारियों, स्थानीय व्यवसायियों और लोगों की ओर से शिकायतें मिलने लगी थीं. इसके बाद तय अवधि पूरी होने से पहले ही वर्ष 2021 में लीज समाप्त कर दी गई और होटल खाली करा लिया गया.


CID इस मामले में अभय तिवारी से जुड़े संपर्कों, गतिविधियों और संभावित नेटवर्क की जांच कर रही है. जांच एजेंसी यह भी पता लगा रही है कि JPSC परीक्षा से जुड़े कथित मामले में किन-किन लोगों की भूमिका रही है.


JPSC मामले में अब तक 10 गिरफ्तार

JPSC परीक्षा अनियमितता मामले में CID थाना कांड संख्या 16/2026, दिनांक 22 जुलाई 2026 के तहत कार्रवाई कर रही है. इस मामले में अब तक कुल 10 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है.


हालिया कार्रवाई में CID ने JPSC कर्मचारी सोनू कुमार और अभय तिवारी के सहयोगी बताए जा रहे अरविन्द कुमार को गिरफ्तार किया है. जांच एजेंसी के अनुसार, अनुसंधान जारी है और प्राप्त साक्ष्यों के आधार पर आगे की विधि-सम्मत कार्रवाई की जाएगी. CID मामले से जुड़े अन्य लोगों की भूमिका, संपर्कों और गतिविधियों की भी जांच कर रही है.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही