Search

 
 
 

JPSTAACCE-2023 इंटरमीडिएट ट्रेंड शिक्षक पद के लिए अतिरिक्त अभ्यर्थियों की शॉर्टलिस्ट जारी

झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) ने जेपीएसटीएएसीसीई-2023 परीक्षा के अंतर्गत इंटरमीडिएट प्रशिक्षित सहायक आचार्य (कक्षा 1 से 5) एवं स्नातक प्रशिक्षित सहायक आचार्य (सामाजिक विज्ञान शिक्षक, कक्षा 6 से 8) पदों के लिए अतिरिक्त अभ्यर्थियों की शॉर्टलिस्ट जारी कर दी है.
 

Ranchi : झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) ने जेपीएसटीएएसीसीई-2023 परीक्षा के अंतर्गत इंटरमीडिएट प्रशिक्षित सहायक आचार्य (कक्षा 1 से 5) एवं स्नातक प्रशिक्षित सहायक आचार्य (सामाजिक विज्ञान शिक्षक, कक्षा 6 से 8) पदों के लिए अतिरिक्त अभ्यर्थियों की शॉर्टलिस्ट जारी कर दी है.

 

आयोग द्वारा जारी सूचना के अनुसार, पूर्व में प्रकाशित परीक्षा परिणाम के बाद रिक्त रह गए पदों के विरुद्ध मेरिट क्रम में नीचे के अभ्यर्थियों को प्रमाण पत्र सत्यापन (Document Verification) हेतु अस्थायी रूप से आमंत्रित किया गया है.

 

प्रमाण पत्र सत्यापन की तिथि और समय

प्रमाण पत्रों की जांच 6 मार्च 2026 को आयोग कार्यालय, कालीनगर, चाय बागान, नामकुम, रांची में आयोजित की जाएगी.

 

सत्यापन दो पालियों में होगा

प्रथम पाली: सुबह 11:00 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक
द्वितीय पाली: दोपहर 2:30 बजे से शाम 5:00 बजे तक


अभ्यर्थियों को जांच प्रारंभ होने से एक घंटा पूर्व स्थल पर उपस्थित होने का निर्देश दिया गया है.

आयोग ने कुल सैकड़ों अभ्यर्थियों की सूची जारी की है, जिन्हें उनके रजिस्ट्रेशन नंबर के आधार पर बुलाया गया है. प्रथम पाली में 104 एवं 179 अभ्यर्थियों तथा द्वितीय पाली में 283 अभ्यर्थियों को आमंत्रित किया गया है.

 

आवश्यक दस्तावेज

अभ्यर्थियों को ऑनलाइन आवेदन में दी गई प्रविष्टियों के अनुरूप सभी शैक्षणिक प्रमाण पत्रों की मूल प्रति, स्व-हस्ताक्षरित छायाप्रति तथा पासपोर्ट आकार का रंगीन फोटो साथ लाना अनिवार्य होगा.

 

इसके अतिरिक्त—

मैट्रिक, इंटर एवं स्नातक अंक पत्र व प्रमाण पत्र

डीएलएड/बीएड/विशेष शिक्षा से संबंधित प्रमाण पत्र

जाति, आय एवं स्थानीयता प्रमाण पत्र

जेटेट (JTET) उत्तीर्णता प्रमाण पत्र (सामाजिक विज्ञान शिक्षक पद हेतु)

आरक्षण संबंधित प्रमाण पत्र (जहां लागू हो)


आयोग ने स्पष्ट किया है कि प्रमाण पत्र सत्यापन के लिए बुलाया जाना अंतिम चयन की गारंटी नहीं है. सत्यापन में अनुपस्थित रहने वाले अभ्यर्थियों को 10 मार्च 2026 को सुबह 10:00 बजे से 1:30 बजे तक अंतिम अवसर दिया जाएगा. इसके बाद कोई अतिरिक्त समय नहीं दिया जाएगा.

 

आयोग ने यह भी उल्लेख किया है कि आवश्यकता पड़ने पर सूची से बाहर अन्य अभ्यर्थियों को भी सत्यापन के लिए बुलाया जा सकता है. अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी आयोग की आधिकारिक वेबसाइट एवं नोटिस का अवलोकन कर सकते हैं.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही