Search

 
 
 

झारखंड के 4 जिलों में MRI व 20 जिलों में मैमोग्राफी की सुविधा जल्द

राज्य सरकार ने स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने के लिए अहम फैसला लिया है. रामगढ़, गिरिडीह, देवघर और कोडरमा जिलों में जल्द ही एमआरआई मशीन उपलब्ध कराई जाएगी.
 

Ranchi: राज्य सरकार ने स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने के लिए अहम फैसला लिया है. रामगढ़, गिरिडीह, देवघर और कोडरमा जिलों में जल्द ही एमआरआई मशीन उपलब्ध कराई जाएगी. इसके लिए खरीद प्रक्रिया शुरू कर दी गई है. साथ ही 20 जिलों में मैमोग्राफी मशीन लगाने की तैयारी भी की जा रही है.

 

यह निर्णय स्वास्थ्य, चिकित्सा शिक्षा एवं परिवार कल्याण विभाग की उच्चस्तरीय बैठक में लिया गया. बैठक की अध्यक्षता अजय कुमार सिंह, अपर मुख्य सचिव ने की. उन्होंने संबंधित एजेंसियों को एमआरआई मशीन की स्थापना की प्रक्रिया जल्द शुरू करने का निर्देश दिया.

 

बैठक में अभियान निदेशक एनएचएम शशि प्रकाश झा, अपर सचिव विद्यानंद शर्मा पंकज, सिद्धार्थ सान्याल, ललित मोहन शुक्ला, सीमा कुमारी उदयपुरी, ध्रुव प्रसाद समेत अन्य अधिकारी मौजूद थे.

 

अपर मुख्य सचिव ने कहा कि जिलों में एमआरआई सुविधा नहीं होने से मरीजों को रांची या दूसरे बड़े शहरों का रुख करना पड़ता है. इससे समय और पैसे दोनों की परेशानी होती है. कई बार गंभीर मरीजों को आपात स्थिति में दिक्कतों का सामना करना पड़ता है. उन्होंने कहा कि सरकार की कोशिश है कि जिलों में ही बेहतर जांच की सुविधा मिले.

 

महिलाओं के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए 20 जिलों में मैमोग्राफी मशीन लगाने का निर्णय लिया गया है. इससे स्तन कैंसर की समय पर जांच संभव हो सकेगी और इलाज में आसानी होगी. इसके अलावा राज्य के पांच मेडिकल कॉलेजों में कैथ लैब स्थापित करने की योजना है. इससे हृदय रोगियों को इलाज के लिए बाहर नहीं जाना पड़ेगा.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही