Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

JSCA देश का पहला स्टेडियम जहां लग रही वुड प्लास्टिक कंपोजिट पिकेट फेंसिंग

Advertisement
Advertisement
Ranchi : जेएससीए स्टेडियम को सजाने एवं संवारने का काम अंतिम चरण में है. मैदान के चारों ओर वुड प्लास्टिक कंपोजिट (डब्ल्यूपीसी) की खास पिकेट फेंसिंग की जा रही है. यह फेंसिंग ऑस्ट्रेलिया से मंगाई गई है. अमिताभ चौधरी ने निधन से पूर्व इसी पिकेट फेंसिंग को लगाने की सलाह दी थी. उन्हीं की सलाह पर यह फेंसिंग ऑस्ट्रेलिया से मंगाई गई है. इसे भी पढ़ें- रांची">https://lagatar.in/ranchi-district-administration-sent-notice-to-6-people-for-opposing-khatian-of-1932/">रांची

: 1932 के खतियान का विरोध करने पर 6 लोगों को जिला प्रशासन ने भेजा नोटिस
फेंसिंग लगाने का काम तेजी से चल रहा है. उम्मीद की जा रही है कि अगले आठ-दस दिनों में यह काम पूरा हो जायेगा. पहले यह फेंसिंग लकड़ी की थी. जिसे हर साल रंगाई-पुताई की जरूरत पड़ती थी. साथ ही बारिश का भी इस पर विपरीत असर पड़ता था. अब जो ऑस्ट्रेलियाई फेंसिंग मंगाई गई है, उसके रख-रखाव में नाम मात्र का ही खर्च आता है. देवाशीष चक्रवर्ती ने कहा कि इस फेंसिंग के लगने के बाद स्टेडियम की खूबसूरती और भी बढ़ जाएगी. फेंसिंग में न तो दीमक लगने का डर है न ही प्रत्येक वर्ष पेंटिंग की जरूरत पड़ेगी. जेएससीए सचिव ने कहा कि जेएससीए स्टेडियम लॉर्ड्स के बाद विश्व का दूसरा और भारत का पहला क्रिकेट स्टेडियम है, जहां वुड प्लास्टिक कंपोजिट पिकेट फेंसिंग लगाई जा रही है. इसे भी पढ़ें- रांची">https://lagatar.in/sewerage-drainage-in-ranchi-21-crores-submerged-now-hemant-government-will-make-new-dpr-after-spending-31-crores/">रांची

में सीवरेज ड्रेनेज : 21 करोड़ डूबे, अब 31 करोड़ खर्च कर हेमंत सरकार बनवायेगी नया डीपीआर
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही