Search

 
 
 

JSCA इंटर डिस्ट्रिक्ट अंडर-16 सुपर लीगः लातेहार ने लोहरदगा को हराया

 
Ranchi: जेएससीए इंटर डिस्ट्रिक्ट अंडर-16 टूर्नामेंट के सुपर लीग का पहला मुकाबला वेल्स क्रिकेट ग्राउंड हजारीबाग में हुआ. लोहरदगा और लातेहार के बीच मैच खेला गया. जिसमें लातेहार ने 4 विकेट से जीत हासिल की. वहीं दिन का दूसरा मुकाबला केकेएन स्टेडियम, कोडरमा में धनबाद और पश्चिम सिंहभूम के बीच खेला जाना था, लेकिन मैच बारिश की भेंट चढ़ गया.मैच ऑफिशियल ने दोनों टीमों के बीच बराबर अंक बांट दिए. इसे पढ़ें- धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-announcement-of-no-vending-zone-in-the-city-roadside-shops-decorated/">धनबाद

: शहर में नो वेंडिंग जोन की घोषणा हवा हवाई, सड़क किनारे सज रहीं दुकानें
पहले मैच में टॉस जीतकर बल्लेबाजी करते हुए लोहरदगा ने 10 विकेट के नुकसान पर 171 रनों का स्कोर खड़ा किया. लोहरदगा की ओर से अभिषेक सिंह ने नाबाद 72 रनों की पारी खेली. वहीं आदित्य कुमार ने 20 रन बनाए. लातेहार की ओर से अतुल कुमार गुप्ता, प्रेम कुमार और राहुल कुमार ने 2-2 विकेट झटके. लक्ष्य का पीछा करने उतरी लातेहार की टीम ने आदर्श विशाल के नाबाद 112 रनों की मदद से 43.2 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 172 रन बनाकर जीत हासिल की. अपने शतकीय पारी में आदर्श ने 15 चौके और 2 छक्के लगाए. लोहरदगा कि ओर से पीयूष और राजीव गिरी ने 2-2 विकेट लिए. लातेहार के आदर्श विशाल को मैन ऑफ द मैच चुना गया. इसे भी पढ़ें- कोडरमा:">https://lagatar.in/koderma-police-busted-the-scorpio-vehicle-stealing-gang/">कोडरमा:

स्कॉर्पियो वाहन चोरी करने वाले गिरोह का पुलिस ने किया खुलासा
[wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही