Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जेएससीए राज्य की टीम को मजबूत करने के लिए चला रहा है प्रशिक्षण शिविर

  • पूर्व अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर देबाशीष मोहंती ने तेज गेंदबाजों को किया प्रशिक्षित
Ranchi : झारखंड राज्य क्रिकेट एसोसिएशन (जेएससीए) की ओर से गुरुवार को जेएससीए अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में जेएससीए के अध्यक्ष संजय सहाय, सचिव देवाशीष चक्रवर्ती और पूर्व अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर देवाशीष मोहंती ने प्रेस वार्ता की. जेएससीए अध्यक्ष ने कहा कि यहां के खिलाड़ियों के लिए यह ट्रेनिंग मील का पत्थर साबित होगा. जेएससीए सचिव ने बताया कि झारखंड क्रिकेट टीम के प्रदर्शन को बेहतर करने और हर प्रारूप के अनुरूप प्रदर्शन करने के उद्देश्य से शिविर का आयोजन किया जा रहा है. हम खिलाड़ियों को ट्रेनिंग करवा रहे हैं, जिससे बड़े मौकों पर वे प्रदर्शन कर सकें. इस बार 2 जून से गेंदबाजों के जिए 1 सप्ताह का शिविर लगाया गया है, जिसमें पूर्व अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर देबाशीष मोहंती ट्रेनिंग दे रहे हैं. उन्होंने बताया कि मई में जेएससीए की ओर से राज्य भर के कोचों (क्रिकेट) के लिए विशेष ट्रेनिंग प्रोग्राम चला था. अभी बॉलरों के लिए कैंप संचालित हुआ है. आगे भी झारखंड की टीम और इसके खिलाड़ियों के लिए फिजिकल ट्रेनर, स्पिन बॉलिंग, बैटिंग के लिहाज से महत्वपूर्ण कैंप होगा. इसमें बीसीसीआई के सहयोग से एक्सपर्ट्स से ट्रेनिंग का लाभ खिलाड़ियों और अन्य लोगों को मिलेगा.

प्रशिक्षण शिविर में 19 गेंदबाज और 10 बल्लेबाज शामिल

देबाशीष मोहंती ने बताया कि यहां के खिलाड़ियों में पोटेंशियल है, उन्हें बस तराशने की जरूरत है. जेएससीए स्टेडियम में वह लगातार झारखंड के उभरते तेज गेंदबाजों को विशेष प्रशिक्षण दे रहे हैं. खिलाड़ियों को लाइन लेंथ में गेंदबाजी करनी है, बॉलिंग एक्शन कैसा होना चाहिए, बड़े मौकों पर प्रर्दशन के टिप्स दे रहे हैं. इस प्रशिक्षण शिविर में 19 गेंदबाज और 10 बल्लेबाज शामिल हैं. शिविर का समापन शुक्रवार को होगा. देबाशीष मोहंती 1997 से 2001 तक भारतीय क्रिकेट टीम के सदस्य रहे हैं. इस बीच उन्होंने दो टेस्ट मैच और 45 एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय मैचों में भारत का प्रतिनिधित्व किया है. 2020 में ही इन्हें भारतीय क्रिकेट टीम के चयन समिति का सदस्य नियुक्त किया गया था. इसे भी पढ़ें – राज्य">https://lagatar.in/co-ordination-committee-should-instruct-the-government-on-the-burning-issues-of-the-state-deepak-prakash/">राज्य

के ज्वलंत मुद्दों पर सरकार को निर्देश दे को-ऑर्डिनेशन कमेटी : दीपक प्रकाश
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही