Search

 
 
 

JSCA स्टेडियम भगदड़ मामला: सिल्ली DSP के पुत्र भी हादसे में घायल, पारस अस्पताल में भर्ती

रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में झारखंड टी20 क्रिकेट लीग के फाइनल मैच के दौरान हुई भगदड़ में एक बड़ा अपडेट सामने आया है. मंगलवार को मची इस अफरातफरी में घायल हुए लोगों में सिल्ली के पुलिस उपाधीक्षक (DSP) के पुत्र भी शामिल हैं.
 

Ranchi : रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में झारखंड टी20 क्रिकेट लीग के फाइनल मैच के दौरान हुई भगदड़ में एक बड़ा अपडेट सामने आया है. मंगलवार को मची इस अफरातफरी में घायल हुए लोगों में सिल्ली के पुलिस उपाधीक्षक (DSP) के पुत्र भी शामिल हैं. हादसे में गंभीर रूप से चोटिल होने के कारण उन्हें तत्काल शहर के पारस अस्पताल ले जाया गया, जहां फिलहाल उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें आईसीयू (ICU) में भर्ती कराया गया है.

इसे भी पढ़ें...


अस्पताल के वरिष्ठ डॉक्टरों की देखरेख में डीएसपी के पुत्र का इलाज चल रहा है. चिकित्सा सूत्रों के अनुसार, भगदड़ के दौरान भीड़ के अत्यधिक दबाव के चलते उन्हें अंदरूनी और बाहरी चोटें आई हैं. आईसीयू में डॉक्टरों की टीम उनकी स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए है और फिलहाल उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है. घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक महकमे के कई वरिष्ठ अधिकारी भी घायलों का हालचाल जानने अस्पताल पहुंचे हैं.

 

गौरतलब है कि मंगलवार को हुए इस फाइनल मुकाबले को देखने के लिए उम्मीद से कहीं ज्यादा दर्शकों का हुजूम उमड़ पड़ा था, जिसके चलते स्टेडियम के प्रवेश द्वार पर अचानक अनियंत्रित भीड़ बढ़ गई. इस हादसे में लगभग 10 लोग घायल हुए हैं.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही