Ranchi News: झारखंड राज्य क्रिकेट संघ (JSCA) अब अपने खिलाड़ियों और सपोर्ट स्टाफ के लिए हर साल 'अवॉर्ड्स नाइट' का आयोजन करेगा. इसकी शुरुआत इसी साल अक्टूबर से होगी. इसमें घरेलू और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बेहतरीन प्रदर्शन करने वालों को सम्मानित किया जाएगा.
अवॉर्ड्स नाइट को अक्टूबर में होने वाले टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच के आसपास आयोजित करने की तैयारी है. समारोह में सत्र 2025-26 के खिलाड़ियों को नकद पुरस्कार के साथ जेएससीए के लोगो वाली विशेष ट्रॉफी दी जाएगी. अतिथियों के लिए भी खास मोमेंटो तैयार कराए जा रहे हैं. इससे पहले 30 अगस्त को हुई एजीएम में, खिलाड़ियों को आम सभा के दौरान ही सम्मानित करने की पुरानी परंपरा को खत्म कर दिया गया था.
इसे भी पढ़ें -
कमिटी ऑफ मैनेजमेंट में पूर्व अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटरों के शामिल होने से फैसलों में यह बदलाव आया है. जेएससीए अध्यक्ष अजय नाथ शाहदेव ने इसे प्लेयर्स फर्स्ट के वादे को पूरा करना बताया है. इस नई शुरुआत से क्रिकेटरों को सम्मान प्राप्त करने के लिए एक अलग और समर्पित मंच मिल सकेगा.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

