Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

JSFDA में संविदा के आधार पर विभिन्न पदों पर निकली वैकेंसी, 26 तक करें आवेदन

झारखंड सरकार के उच्च एवं तकनीकी शिक्षा विभाग के तहत स्थापित झारखंड स्टेट फैकल्टी डेवलपमेंट एकेडमी (JSFDA) ने विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं.यह भर्ती पूरी तरह संविदा (Contract) आधार पर की जाएगी.
Advertisement
Advertisement

Ranchi : झारखंड सरकार के उच्च एवं तकनीकी शिक्षा विभाग के तहत स्थापित झारखंड स्टेट फैकल्टी डेवलपमेंट एकेडमी (JSFDA) ने विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं.यह भर्ती पूरी तरह संविदा (Contract) आधार पर की जाएगी.

 

JSFDA, झारखंड राज्य उच्च शिक्षा परिषद (JSHEC) के अंतर्गत कंपनी अधिनियम 2013 की धारा-8 के तहत गठित संस्था है, जिसका उद्देश्य राज्य के उच्च एवं तकनीकी शिक्षण संस्थानों के शिक्षकों, अधिकारियों, कर्मचारियों और छात्रों की क्षमता विकास (Capacity Building) करना है.साथ ही यह संस्था उच्च शिक्षा में सुधार, नीतियों और योजनाओं के निर्माण, योजनाओं की मॉनिटरिंग तथा मूल्यांकन से जुड़े कार्य भी करेगी.

 

JSFDA ने योग्य और प्रेरित पेशेवरों से आवेदन मांगे हैं.प्रमुख पदों में मैनेजर (फाइनेंस), मैनेजर (एकेडमिक्स/ट्रेनिंग एवं आउटरीच), मैनेजर (एडमिनिस्ट्रेशन) और आईटी/सिस्टम से जुड़े पद शामिल हैं.इन पदों पर चयनित उम्मीदवारों को आकर्षक मासिक मानदेय दिया जाएगा, जिसमें कुछ पदों पर लगभग ₹1.25 लाख प्रति माह तक भुगतान का प्रावधान है.

 

वित्त प्रबंधक के पद के लिए CA/ICWA या MBA (फाइनेंस) के साथ कम से कम 7 वर्ष का अनुभव आवश्यक है, जबकि अन्य पदों के लिए संबंधित विषय में स्नातकोत्तर डिग्री और अनुभव अनिवार्य रखा गया है.अभ्यर्थी 26 मार्च तक आवेदन कर सकते हैं. इन पदों के लिए अधिकतम आयु सीमा 50 वर्ष निर्धारित की गई है.

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही