Search

 
 
 

स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग पर जूनियर डॉक्टरों के आंदोलन को JSHSA का समर्थन

झारखंड स्टेट हेल्थ सर्विसेज एसोसिएशन (JSHSA) ने इंडियन मेडिकल एसोसिएशन जुनियर डॉक्टर्स नेटवर्क (IMA JDN) झारखंड के आंदोलन को पूर्ण समर्थन देने की घोषणा की है. यह आंदोलन राज्य भर में जूनियर रेसिडेंट, सीनियर रेसिडेंट और इंटर्न डॉक्टरों के स्टाइपेंड संशोधन की मांग को लेकर चल रहा है.
 

Ranchi : झारखंड स्टेट हेल्थ सर्विसेज एसोसिएशन (JSHSA) ने इंडियन मेडिकल एसोसिएशन जुनियर डॉक्टर्स नेटवर्क (IMA JDN) झारखंड के आंदोलन को पूर्ण समर्थन देने की घोषणा की है. यह आंदोलन राज्य भर में जूनियर रेसिडेंट, सीनियर रेसिडेंट और इंटर्न डॉक्टरों के स्टाइपेंड संशोधन की मांग को लेकर चल रहा है.

 

JSHSA ने कहा है कि स्टाइपेंड संशोधन की मांग पूरी तरह जायज है और लंबे समय से लंबित भी है. बढ़ती महंगाई और चिकित्सा सेवाओं के बढ़ते दबाव को देखते हुए स्टाइपेंड संरचना में समय-समय पर बदलाव जरूरी है. एसोसिएशन ने हर तीन साल में स्टाइपेंड संशोधन का प्रस्ताव भी उचित बताया है ताकि व्यवस्था में संतुलन और स्थिरता बनी रहे.

 

एसोसिएशन ने IMA JDN द्वारा किए जा रहे शांतिपूर्ण और लोकतांत्रिक आंदोलन का भी समर्थन किया है. इसके तहत राज्य के सभी मेडिकल कॉलेजों में हर सोमवार को ब्लैक बैज पहनकर विरोध दर्ज कराया जा रहा है. इसका उद्देश्य सरकार और संबंधित अधिकारियों का ध्यान डॉक्टरों की समस्याओं की ओर आकर्षित करना है.

 

JSHSA ने यह भी स्पष्ट किया है कि यदि मांगों पर समय रहते संतोषजनक निर्णय नहीं लिया गया, तो 6 अप्रैल 2026 से प्रस्तावित अनिश्चितकालीन हड़ताल को भी उनका समर्थन रहेगा. एसोसिएशन ने चिकित्सा समुदाय के हित में हर संभव सहयोग देने का भरोसा जताया है.

 

साथ ही JSHSA ने झारखंड सरकार और संबंधित अधिकारियों से अपील की है कि इस मुद्दे का जल्द समाधान निकालें ताकि स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित न हों. एसोसिएशन ने कहा कि वह राज्य के स्वास्थ्य कर्मियों के अधिकार, सम्मान और कल्याण की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध है.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही