Search

 
 
 

जमशेदपुर: सुंदरनगर-नामोटोला रोड पर टूटा कलवर्ट दे रहा है हादसे को आमंत्रण

 
Jamshedpur (Ashok kumar) : सुंदरनगर से नामोटोला की तरफ जाने वाली मुख्य सड़क के ठीक किनारे ही कलवर्ट टूट गया है. टूटा कलवर्ट हादसे को आमंत्रण दे रहा है. स्लैब आज से नहीं टूटी है बल्कि दो साल से यही स्थिति है. आज इसपर स्थानीय कांग्रेस नेताओं का ध्यान गया है. युवा नेता राजा कालिंदी कांग्रेसियों के साथ गोलबंद हो गये और सड़क का जायेजा लेने का बाद प्रदर्शन भी किया. साथ ही कहा कि इस समस्या को यूसील अधिकारियों के साथ-साथ जनप्रतिनिधियों तक भी पहुंचाने का काम किया जायेगा. बावजूद समाधान नहीं होने पर जोरदार आंदोलन किया जायेगा. [caption id="attachment_368540" align="aligncenter" width="600"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2022/07/keli.jpeg"

alt="" width="600" height="402" /> स्लैब में भरा बारिश का पानी.[/caption] इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर:">https://lagatar.in/jamshedpur-minor-girl-kidnapped-from-sitaramdera/">जमशेदपुर:

सीतारामडेरा से नाबालिग लड़की का अपहरण

बाइक चालक गिरकर हो चुके हैं घायल

टूटा कलवर्ट की चपेट में आने से कई बाइक चालक भी इसकी चपेट में आ चुके हैं. इस सड़क पर रोजाना हजारों भारी वाहनों का भी आवागमन होता है. परसुडीह की तरफ जाने के लिये यही एकमात्र रास्ता है जिसे खासकर गांव के लोग उपयोग करते हैं. मौके पर सुंदरनगर थाना क्षेत्रीय कांग्रेस कमेटी राजा कालिंदी के अलावा अमित महतो, सुनील कर्मकार, राजू शर्मा, विजय कालिंदी, विशाल गौरव हांसदा, राहुल, ले. संजय खेरवार उर्फ सन्नी, लकी कर्मकार, वीरेंद्र बिरौली, आशीष कालिंदी, राजा कर्मकार, बहादुर कालिंदी आदि मौजूद थे. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर:">https://lagatar.in/jamshedpur-country-has-given-tribal-president-sengel-will-give-tribal-president-from-village-to-village/">जमशेदपुर:

देश ने आदिवासी राष्ट्रपति दिया, सेंगेल गांव-गांव में देगा आदिवासी राष्ट्रपति- सालखन
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही