Search

 
 
 

जमशेदपुर : सीतारामडेरा में आत्महत्या के लिये उकसाने का केस

 
Jamshedpur (Ashok kumar) : सीतारामडेरा थाना क्षेत्र के कल्याण नगर मकान नंबर 79 के रहने वाले कुणाल कुमार (34) ने 21 जुलाई की रात 8 बजे फांसी लगाकर अपने घर में ही आत्महत्या कर ली थी. घटना के बाद परिवार के लोगों ने इस मामले में कुणाल के ही दो साथी दीपक पांडेय और अतुल कुमार के खिलाफ आत्महत्या के लिये उकसाने का एक मामला सीतारामडेरा थाने में दर्ज कराया है. घटना के संबंध में पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-if-you-want-to-build-a-house-in-parsudih-you-will-have-to-pay-extortion/">जमशेदपुर

: परसुडीह में मकान बनाना है तो देना होगा रंगदारी

कर्ज का रुपये नहीं दे रहा था दीपक

घटना के संबंध में कुणाल के पिता राजेंद्र प्रसाद गुप्ता का कहना है कि कुछ माह पहले दीपक ने उससे पार्किंग का ठेका लेने और उसमें पार्टनर बनाने के नाम पर तीन लाख रुपये लिया था. इसके अलावा उसने अतुल नामक दोस्त को भी एक लाख रुपये कर्ज के रूप में दिलवाया था. साथ ही एक लैपटॉप कुणाल के नाम पर फाइनांस करवाकर अपने पास रख लिया था.

सब्जी बेचता है अतुल

अतुल के बारे में राजेंद्र गुप्ता ने पुलिस का बताया कि वह सब्जी बेचने का काम करता है. दीपक ने ही उसे एक लाख रुपये दिलवाया था. साथ ही कहा था कि वह रुपये को जल्द ही वापस कर देगा. 21 जुलाई की सुबह दीपक ने फोन किया और कुणाल के साथ गाली-गलौज की थी. इससे कुणाल अपना मानसिक संतुलन खो बैठा था और सदमे में चला गया था. इस बीच ही उसने शाम 4 बजे अपने कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर:">https://lagatar.in/jamshedpur-youths-body-recovered-from-jugsalai-mahakaleshwar-shivghat/">जमशेदपुर:

जुगसलाई महाकालेश्वर शिवघाट से युवक का शव बरामद
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही