Search

 
 
 

JSSC CGL परीक्षा प्रश्नपत्र लीक केस : रांची पुलिस की कार्रवाई तेज, दो लोगों से कर रही है पूछताछ

 
Ranchi : JSSC CGL परीक्षा प्रश्नपत्र लीक मामले में रांची पुलिस ने बड़ी कार्रवाई है. एसएसपी चंदन कुमार सिन्हा के निर्देश पर गठित एसआईटी की टीम पटना और चेन्नई से इस मामले में दो लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है. पूछताछ के दौरान सबूत पाए जाने पर दोनों व्यक्तियों को गिरफ्तार किया जाएगा. इस मामले में एसएसपी ने बताया कि इस मामले में दो लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ किया जा रहा है.

एसआईटी का किया गया है गठन

जेएसएससी की सीजीएल परीक्षा में हुए प्रश्नपत्र लीक मामले की जांच के लिए राज्य सरकार ने एसआईटी का गठन किया है. रांची के सदर डीएसपी संजीव कुमार बेसरा के नेतृत्व में स्पेशल टास्क फोर्स गठित की गई है. एसआईटी में चार पुलिस निरीक्षक समेत कई पुलिसकर्मी शामिल हैं. रांची एसएसपी ने इससे संबंधित आदेश जारी कर दिया है. गौरतलब है कि जेएसएससी सीजीएल की परीक्षा 28 जनवरी 2024 को हुई थी. लेकिन परीक्षा से पहले ही प्रश्न पत्र लीक हो गया था. इस घटना के बाद तत्कालीन सदर डीएसपी के नेतृत्व में एसआईटी बना था, लेकिन उनका ट्रांसफर हो जाने के कारण अब फिर से एसआईटी गठन किया गया है. एसआईटी को जल्द से जल्द अभियुक्तों की शिनाख्त और उनकी गिरफ्तारी का आदेश दिया गया है. इसे भी पढ़ें -अमित">https://lagatar.in/hearing-in-high-court-on-rahul-gandhis-petition-in-case-comment-on-amit-shah/">अमित

शाह पर टिप्पणी केस : राहुल गांधी की याचिका पर हाईकोर्ट में हुई सुनवाई,फैसला सुरक्षित
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही