Search

 
 
 

JSSC CGL गड़बड़ी  : CID ने पत्थलगड्डा BSO तेजनारायण पंडित को पकड़ा, पूछताछ जारी

Chatra News :  JSSC CGL परीक्षा में कथित गड़बड़ी मामले में CID की कार्रवाई जारी है. इस बीच टीम ने सोमवार देर रात पत्थलगड्डा के प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी (BSO) तेजनारायण पंडित को पकड़ा है. सीआईडी की टीम उनसे परीक्षा में कथित अनियमितता को लेकर पूछताछ कर रही है.
 

Chatra News :  JSSC CGL परीक्षा में कथित गड़बड़ी मामले में CID की कार्रवाई जारी है. इस बीच सोमवार देर रात पत्थलगड्डा के प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी (BSO) तेजनारायण पंडित को पकड़ा गया है. सीआईडी के निर्देश पर स्थानीय पुलिस ने विभागीय कार्य से समाहरणालय पहुंचे बीएसओ को परिसर से ही कब्जे में लिया है और उनसे परीक्षा में कथित अनियमितता को लेकर पूछताछ कर रही है.

 

जानकारी के अनुसार, JSSC CGL परीक्षा में कथित गड़बड़ी की जांच के दौरान तेजनारायण पंडित का नाम सामने आया था. इसके बाद  सीआइडी के निर्देश पर स्थानीय पुलिस ने कार्रवाई करते हुए उन्हें अपने कब्जे में लेकर पूछताछ कर रही है. 

 

चतरा से जुड़ी खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें 

फिलहाल CID की टीम उनसे परीक्षा से जुड़े विभिन्न पहलुओं, संदिग्ध संपर्कों और मामले में उनकी भूमिका को लेकर पूछताछ कर रही है. पूछताछ के दौरान सामने आने वाली जानकारी के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी.


बताया जा रहा है कि JSSC CGL मामले में CID की जांच लगातार आगे बढ़ रही है और जांच एजेंसी परीक्षा में कथित गड़बड़ी से जुड़े लोगों और पूरे नेटवर्क की कड़ियां खंगाल रही है. फिलहाल तेजनारायण पंडित से पूछताछ जारी है.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही