Ranchi News : झारखंड कर्मचारी चयन आयोग द्वारा आयोजित झारखंड स्नातक योग्यताधारी संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा-2023 (JSSC-CGL) में कदाचार और अनियमितता के मामले में जांच कर रही सीआईडी ने एसआईटी गठन कर 37 संदीप लोगों नोटिस जारी कर पूछताछ कर रही है.
रांची की खबरों के लिए यहां क्लिक करें
अपराध अनुसंधान विभाग, झारखंड की ओर से बताया गया है कि SIT टीम ने मामले से जुड़े 37 लोगों को नोटिस जारी कर उनसे पूछताछ की है. जांच टीम परीक्षा में कथित कदाचार और अनियमितता से जुड़े विभिन्न पहलुओं की जांच कर रही है.
CID के अनुसार, प्रकरण से जुड़े अन्य पहलुओं पर भी अग्रतर जांच जारी है. जांच के दौरान सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जा सकती है.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

