Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

JSSC ने पारा शिक्षक सहायक आचार्य भर्ती के ऑनलाइन आवेदन किए स्थगित

Ranchi : झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) ने झारखंड प्रशिक्षित सहायक आचार्य (पारा कोटि) संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा-2026 के ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया फिलहाल स्थगित कर दी है.
Advertisement
Advertisement
JSSC

Ranchi : झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) ने झारखंड प्रशिक्षित सहायक आचार्य (पारा कोटि) संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा-2026 के ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया फिलहाल स्थगित कर दी है. 


विज्ञापन संख्या 04/2026 एवं 05/2026 के तहत इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन 31 जुलाई 2026 से 30 अगस्त 2026 की मध्यरात्रि तक लिए जाने थे. हालांकि, आवेदन संबंधी सॉफ्टवेयर में तकनीकी सुधार लंबित रहने के कारण फिलहाल ऑनलाइन आवेदन स्वीकार करने की प्रक्रिया तत्काल प्रभाव से स्थगित कर दी गई है.


JSSC ने स्पष्ट किया है कि ऑनलाइन आवेदन शुरू करने की संशोधित तिथि जल्द ही जारी की जाएगी. आयोग ने अभ्यर्थियों से अपील की है कि वे नई तिथि और अन्य अपडेट के लिए आयोग की आधिकारिक वेबसाइट एवं सूचनाओं पर नजर बनाए रखें.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही