Search

 
 
 

JSSC ने पुराने दस्तावेजों की श्रेडिंग और रद्दी बिक्री के लिए निकाला टेंडर

Ranchi: झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC), नामकुम, रांची ने कार्यालय में रखे पुराने और अनुपयोगी दस्तावेजों की श्रेडिंग (कटाई) कर रद्दी बिक्री के लिए टेंडर आमंत्रित की है. इसमें अप्रयुक्त प्रश्न पत्र, ओएमआर उत्तर पुस्तिकाएं, मुद्रित प्रपत्र और विभिन्न प्रतिवेदन शामिल हैं.
 

Ranchi: झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC), नामकुम, रांची ने कार्यालय में रखे पुराने और अनुपयोगी दस्तावेजों की श्रेडिंग (कटाई) कर रद्दी बिक्री के लिए टेंडर आमंत्रित की है. इसमें अप्रयुक्त प्रश्न पत्र, ओएमआर उत्तर पुस्तिकाएं, मुद्रित प्रपत्र और विभिन्न प्रतिवेदन शामिल हैं.

 

महत्वपूर्ण तिथियां

 

निविदा जमा करने की अंतिम तिथि: 20 मई 2026 शाम 5 बजे तक

निविदा खोलने की तिथि: 21 मई 2026, दोपहर 3 बजे


आवेदन शुल्क व अमानत राशि

 

निविदा प्रपत्र शुल्क: 1000 रूपया

अमानत राशि (EMD): 5000 रूपया

 

भुगतान राष्ट्रीयकृत बैंक के बैंक ड्राफ्ट या बैंकर्स चेक के माध्यम से करना होगा.

ड्राफ्ट “सचिव, झारखंड कर्मचारी चयन आयोग, रांची” के नाम से देय होगा.

निर्धारित शुल्क और अमानत राशि के बिना आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे.

 


निविदा की प्रमुख शर्तें

 

निविदाकर्ता के पास वैध PAN नंबर और GST रजिस्ट्रेशन होना अनिवार्य है.

सभी संबंधित दस्तावेजों की प्रतियां आवेदन के साथ संलग्न करनी होंगी.

चयनित एजेंसी को अपने खर्च पर आयोग कार्यालय में ही दस्तावेजों की श्रेडिंग करनी होगी.

श्रेडिंग के बाद सामग्री का वजन किया जाएगा.

बोरे, वजन मशीन और परिवहन की व्यवस्था ठेकेदार को स्वयं करनी होगी.

सम्पूर्ण भुगतान के बाद ही सामग्री उठाने की अनुमति मिलेगी.

कार्यादेश जारी होने के एक माह के भीतर पूरा कार्य समाप्त करना अनिवार्य होगा.

 


वेबसाइट से भी डाउनलोड कर सकते हैं फॉर्म

 

इच्छुक व्यक्ति या फर्म आयोग की आधिकारिक वेबसाइट www.jssc.jharkhand.gov.in से निविदा प्रपत्र डाउनलोड कर सकते हैं. डाउनलोड किए गए आवेदन पत्र के साथ 1000 रूपये का बैंक ड्राफ्ट संलग्न कर अंतिम तिथि से पहले आयोग कार्यालय में जमा करना होगा.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही