Search

 
 
 

Jharkhand News : आवासीय विद्यालयों में कक्षा 6 में नामांकन के लिए JAC प्रवेश परीक्षा, आवेदन शुरू

झारखंड अधिविद्य परिषद् (JAC) ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए राज्य के आवासीय विद्यालयों में कक्षा 6 में नामांकन के लिए प्रवेश परीक्षा की अधिसूचना जारी कर दी है. परीक्षा के माध्यम से दुमका (संथाल परगना) एवं चाईबासा (कोल्हान) के आवासीय बालक विद्यालयों और हजारीबाग स्थित इंदिरा गांधी बालिका विद्यालय में दाखिला लिया जाएगा. ये विद्यालय नेतरहाट आवासीय विद्यालय की तर्ज पर संचालित हैं.
 

Ranchi : झारखंड अधिविद्य परिषद् (JAC) ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए राज्य के आवासीय विद्यालयों में कक्षा 6 में नामांकन के लिए प्रवेश परीक्षा की अधिसूचना जारी कर दी है. परीक्षा के माध्यम से दुमका (संथाल परगना) एवं चाईबासा (कोल्हान) के आवासीय बालक विद्यालयों और हजारीबाग स्थित इंदिरा गांधी बालिका विद्यालय में दाखिला लिया जाएगा. ये विद्यालय नेतरहाट आवासीय विद्यालय की तर्ज पर संचालित हैं.

 

प्रवेश परीक्षा ओएमआर शीट पर आयोजित होगी. सभी प्रश्न वस्तुनिष्ठ एवं बहुविकल्पीय होंगे. परीक्षा दो पालियों में ली जाएगी और प्रत्येक पाली की अवधि ढाई घंटे निर्धारित की गई है. परीक्षा में गणित, हिंदी, सामाजिक अध्ययन, सामान्य ज्ञान, सामान्य विज्ञान एवं मानसिक योग्यता से संबंधित प्रश्न पूछे जाएंगे. प्रत्येक विषय के लिए 50 अंक निर्धारित किए गए हैं. प्रत्येक विद्यालय में 100 सीटों पर नामांकन लिया जाएगा.

 

पात्रता 

अभ्यर्थी झारखंड का मूल या स्थानीय निवासी होना चाहिए.

1 अगस्त 2026 तक आयु 10 वर्ष से कम और 12 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए.

विद्यार्थी किसी सरकारी या मान्यता प्राप्त विद्यालय से पांचवीं कक्षा उत्तीर्ण होना चाहिए.

वर्तमान में छात्र-छात्रा कक्षा 6 में अध्ययनरत होना अनिवार्य है.

आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को आवेदन के साथ अनुमंडल पदाधिकारी द्वारा जारी जाति/आरक्षण प्रमाण-पत्र संलग्न करना होगा.


महत्वपूर्ण तिथियां

ऑनलाइन आवेदन शुरू : 16 मई 2026
ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि : 12 जून 2026
आवेदन फॉर्म DEO कार्यालय में जमा करने की अवधि : 17 मई 2026 से 13 जून 2026 तक


आवेदन शुल्क

सामान्य एवं अन्य वर्ग : 200 रुपये
एससी/एसटी वर्ग : 100 रुपये
शुल्क भुगतान : केवल ऑनलाइन माध्यम से


इच्छुक अभ्यर्थी जैक की आधिकारिक वेबसाइट jac.jharkhand.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं. आवेदन फॉर्म भरने के बाद उसकी प्रिंट कॉपी विद्यालय प्रधान से सत्यापित कराकर आवश्यक दस्तावेजों सहित संबंधित जिला शिक्षा पदाधिकारी (DEO) कार्यालय में जमा करनी होगी.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही