Search

 
 
 

Ranchi News: पशु चिकित्सा कॉलेज में नि:शुल्क नेत्र जांच शिविर आयोजित

Ranchi: रांची पशु चिकित्सा एवं पशुपालन कॉलेज की राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) इकाई द्वारा आज कॉलेज परिसर में नि:शुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन किया गया. यह शिविर थर्ड आई क्लिनिक, इरबा, ओरमांझी, रांची के सहयोग से आयोजित हुआ. शिविर में कुल 137 छात्र-छात्राओं, शिक्षकों और कर्मचारियों की आंखों की जांच की गई, साथ ही उन्हें आवश्यक चिकित्सकीय परामर्श प्रदान किया गया.
 

Ranchi: रांची पशु चिकित्सा एवं पशुपालन कॉलेज की राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) इकाई द्वारा आज कॉलेज परिसर में नि:शुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन किया गया. यह शिविर थर्ड आई क्लिनिक, इरबा, ओरमांझी, रांची के सहयोग से आयोजित हुआ.

 

शिविर में कुल 137 छात्र-छात्राओं, शिक्षकों और कर्मचारियों की आंखों की जांच की गई, साथ ही उन्हें आवश्यक चिकित्सकीय परामर्श प्रदान किया गया. कार्यक्रम का समन्वयन एनएसएस की प्रभारी पदाधिकारी डॉ प्रिसिल्ला केरकेट्टा ने किया.

 

पशु चिकित्सा संकाय के डीन डॉ एमके गुप्ता के मार्गदर्शन में आयोजित इस शिविर में संकाय के शिक्षकों डॉ आलोक कुमार पांडेय, डॉ प्रवीण कुमार, डॉ अभिषेक कुमार और डॉ पंकज कुमार की सक्रिय भूमिका रही. आयोजकों ने कहा कि इस तरह के स्वास्थ्य शिविर विद्यार्थियों और कर्मचारियों के स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही