Search

 
 
 

Ranchi News  : मां काली मंदिर में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, भक्त बोले- यहां आने से मिलता है सुकून

हिनू स्थित प्रसिद्ध मां काली मंदिर में चल रहे तीन दिवसीय बड़ा पूजा महोत्सव का शनिवार को दूसरा दिन था.सुबह से ही मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी रही. लाखों भक्त मां काली के दर्शन के लिए लंबी कतारों में अपनी बारी का इंतजार करते नजर आए.
 

Ranchi : हिनू स्थित प्रसिद्ध मां काली मंदिर में चल रहे तीन दिवसीय बड़ा पूजा महोत्सव का शनिवार को दूसरा दिन था.सुबह से ही मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी रही. लाखों भक्त मां काली के दर्शन के लिए लंबी कतारों में अपनी बारी का इंतजार करते नजर आए.

 

Uploaded Image

मंदिर परिसर में ढोल-नगाड़ों और पारंपरिक वाद्ययंत्रों की धुन लगातार गूंजती रही .नामकुम से पहली बार महोत्सव में पहुंचीं आरती देवी ने बताया कि वे करीब तीन घंटे से लाइन में खड़ी हैं. उन्होंने कहा -कि मां के दर्शन किए बिना वापस नहीं जाएंगी.वहीं पुण्य देवी ने कहा कि वे पिछले 13 वर्षों से लगातार मां के दरबार में आ रही हैं और हर बार मन को शांति मिलती है.

 

2011 से मंदिर आ रहीं नीतू देवी ने बताया कि वे प्रत्येक रविवार को पूजा करने आती हैं.मां सभी भक्तों की मनोकामनाएं पूरी करती हैं. डोरंडा गोरखा से पहुंचे सोनु गोरू, निरकुमारी, श्रेष्ठा, बिंदु थापा और राकेश राणा ने बताया कि वे पिछले छह वर्षों से परिवार के साथ यहां आ रहे हैं.मां के दरबार में आने से मन को सुकून और आनंद मिलता है.

 

वहीं धुर्वा से पहुंचे बी. दास ने भावुक होकर बताया कि वे वर्ष 2006 से हार्ट की बीमारी से परेशान थे.उनकी बेटी निशिता दास ने मां से मन्नत मांगी थी.वर्ष 2025 में मां की पूजा के बाद उनका सफल हार्ट ऑपरेशन हुआ.स्वस्थ होने के बाद पीपी दास अपनी पत्नी के साथ पहली बार वार्षिकोत्सव व मां के दर्शन करने के लिए लाइन में खड़े रहे. जय मां काली जगदम्बा ट्रस्ट की ओर से आयोजित इस महोत्सव में केंद्रीय मंत्री संजय सेठ भी शामिल हुए.

 

 

 


 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही