Search

 
 
 

रेल DG अनिल पालटा ने माधवलाल सिंह को दी श्रद्धांजलि, बोले- प्रेरणा स्रोत है उनकी सरल जीवनशैली

झारखंड के पूर्व मंत्री दिवंगत माधवलाल सिंह के निधन के बाद साड़म स्थित उनके आवास पर शोक संवेदना व्यक्त करने वालों का तांता लगा हुआ है. इसी क्रम में शनिवार को रेल डीजी अनिल कुमार पालटा साड़म पहुंचे और पूर्व मंत्री के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी.
 

Bokaro : झारखंड के पूर्व मंत्री दिवंगत माधवलाल सिंह के निधन के बाद साड़म स्थित उनके आवास पर शोक संवेदना व्यक्त करने वालों का तांता लगा हुआ है. इसी क्रम में शनिवार को रेल डीजी अनिल कुमार पालटा साड़म पहुंचे और पूर्व मंत्री के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी.

 

इस दौरान उन्होंने शोकाकुल परिजनों से मुलाकात कर गहरी संवेदना व्यक्त की और परिवार को इस अपूरणीय क्षति को सहने की शक्ति देने की कामना की. डीजी पालटा ने कहा कि माधवलाल सिंह अपने सरल, ईमानदार और जनसेवा को समर्पित जीवन के लिए सदैव याद किए जाएंगे.

 

उनकी जीवनशैली आज भी लोगों के लिए प्रेरणा का स्रोत है. स्थानीय गणमान्य लोग भी इस मौके पर मौजूद रहे और पूर्व मंत्री के सामाजिक व राजनीतिक योगदान को याद करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही