Search

 
 
 

Deoghar News : प्रखंडों में बीडीओ ने PVTG गांवों का किया निरीक्षण, खराब चापाकलों की मरम्मत

देवघर जिले के विभिन्न प्रखंडों में बीडीओ ने विशेष अभियान चलाकर वहां के PVTG गांवों का निरीक्षण किया. बढ़ती गर्मी को देखते हुए यह अभियान चलाया गया. इस दौरान बीडीओ ने संबंधित गांवों में खराब चापाकलों की त्वरित मरम्मत कराकर पेयजल की व्यवस्था सुचारू कराई.
 
गांव का निरीक्षण करते बीडीओ व अन्य.

Deoghar : देवघर डीसी शशि प्रकाश सिंह के निर्देश पर जिले के विभिन्न प्रखंडों में बीडीओ ने विशेष अभियान चलाकर वहां के PVTG गांवों का निरीक्षण किया. बढ़ती गर्मी को देखते हुए यह अभियान चलाया गया. इस दौरान बीडीओ ने संबंधित गांवों में खराब चापाकलों की त्वरित मरम्मत कराकर पेयजल की व्यवस्था सुचारू कराई. ताकि वहां के लोगों को पेयजल संकट का सामना न करना पड़े.

 


निरीक्षण के क्रम बीडीओ ने PVTG परिवारों को मिलने वाली सरकारी योजनाओं की स्थिति का भी जायजा लिया. ग्रामीणों से सीधे संवाद कर राशन, स्वास्थ्य व आवास जैसी मूलभूत सुविधाओं की उपलब्धता की जानकारी ली. ज्ञात हो कि डीसी शशि प्रकाश सिंह ने अधिकारियों को निर्देश दिया है कि योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक समय पर पहुंचना सुनिश्चित करें.


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही