Search

 
 
 

Deoghar News : 20 किलो गांजा के साथ छह तस्कर गिरफ्तार, कार-मोबाइल जब्त

जिले में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस को सफलता मिली है. पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर जसीडीह थाना क्षेत्र के रोहिणी मोड़ के समीप से एक वाहन से करीब 20.760 किलो गांजा बरामद किया है. मामले में छह लोगों को गिरफ्तार किया गया है.
 

Deoghar :  जिले में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस को सफलता मिली है. पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर जसीडीह थाना क्षेत्र के रोहिणी मोड़ के समीप से एक वाहन से करीब 20.760 किलो गांजा बरामद किया है. मामले में छह लोगों को गिरफ्तार किया गया है.

 

जानकारी के अनुसार, पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर सदर एसडीपीओ के नेतृत्व में गठित टीम ने जसीडीह थाना क्षेत्र में वाहन जांच अभियान चलाया. इसी दौरान संदेह के आधार पर एक कार की तलाशी ली गई.

 

इस दौरान एक बैग में तकरीबन 10.298 किलोग्राम और दूसरे बैग में 10.290 किलोग्राम गांजा मिला. इसके अलावा एक बाइक की सीट के नीचे रखे पॉलिथीन से 172 ग्राम गांजा बरामद किया गया है 

 

पुलिस ने मौके से एक कार, सात मोबाइल फोन, दो इलेक्ट्रॉनिक सिगरेट और नकद राशि भी जब्त की है.  गिरफ्तार तस्करों में विकास कुमार मंडल (लखीसराय), राजेश यादव (जमुई), रामदेव महथा (देवघर) और योगेंद्र मंडल सारवां शामिल हैं. 

 

पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपितों में दो के खिलाफ पूर्व से भी आपराधिक मामले दर्ज हैं. पूरे नेटवर्क की जांच की जा रही है और यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि गांजा की खेप कहां से लाई गई थी और कहां सप्लाई की जानी थी.  

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही