Search

MS धोनी के पड़ोसी बनेंगे ईशान किशन, RRDA ने 11 मंजिला इमारत के नक्शे को दी मंजूरी

Ranchi : भारतीय क्रिकेटर ईशान किशन अब जल्द ही रांची में पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के पड़ोस में रहने वाले हैं. रांची के दलादली रिंग रोड इलाके में उनके नए आवासीय प्रोजेक्ट को लेकर बड़ी तैयारी शुरू हो गई है. रांची क्षेत्रीय विकास प्राधिकरण (RRDA) ने उनकी प्रस्तावित बहुमंजिला इमारत के नक्शे को मंजूरी दे दी है.
 
जानकारी के अनुसार, नगड़ी अंचल के दलादली मौजा में स्थित 75 डिसमिल जमीन पर जी+10 यानी 11 मंजिला भवन का निर्माण किया जाएगा. यह जमीन खाता संख्या-1 और प्लॉट संख्या-515 में दर्ज है. प्रस्तावित बिल्डिंग रिंग रोड के किनारे बनेगी और यह महेंद्र सिंह धोनी के सिमलिया स्थित फार्म हाउस से लगभग 300 मीटर की दूरी पर होगी.

बताया जा रहा है कि इस परियोजना का भूमि पूजन वर्ष 2022 में किया गया था. अब आरआरडीए से नक्शा स्वीकृत होने के बाद निर्माण कार्य को गति मिलने की संभावना है. ईशान किशन का यह नया आवासीय परिसर रांची में तेजी से विकसित हो रहे प्रीमियम इलाकों में शामिल होगा.

दलादली और सिमलिया क्षेत्र पहले से ही हाई-प्रोफाइल रिहायशी जोन के रूप में उभर रहे हैं. ऐसे में भारतीय क्रिकेट टीम के दो बड़े खिलाड़ियों महेंद्र सिंह धोनी और ईशान किशन का एक ही इलाके में निवास होना इस क्षेत्र की पहचान को और खास बना देगा.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही