Search

 
 
 

Saraikela News : हेंसल गांव में बिजली कटौती से ग्रामीण परेशान, विभाग पर उठे सवाल

खरसावां, राजनगर प्रखंड अंतर्गत हेंसल गांव में इन दिनों लगातार हो रही बिजली कटौती से ग्रामीणों में भारी आक्रोश देखने को मिल रहा है. बिना किसी पूर्व सूचना के दिनभर कई बार बिजली गुल होने से आम जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हो रहा है.
 

Saraikela : खरसावां, राजनगर प्रखंड अंतर्गत हेंसल गांव में इन दिनों लगातार हो रही बिजली कटौती से ग्रामीणों में भारी आक्रोश देखने को मिल रहा है. बिना किसी पूर्व सूचना के दिनभर कई बार बिजली गुल होने से आम जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हो रहा है.

 

भीषण गर्मी के बीच हो रही इस अनियमित बिजली आपूर्ति ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है. इससे बच्चों की पढ़ाई, घरेलू कार्य, दुकानदारों का व्यवसाय और दैनिक जीवन पूरी तरह प्रभावित हो रहा है.

 

इस मुद्दे को लेकर भाजपा नेता सानु महाकुड़ ने बिजली विभाग की कार्यशैली पर सवाल उठाए हैं. उन्होंने कहा कि विभाग द्वारा बिना किसी सूचना के बार-बार बिजली काट देना गंभीर लापरवाही है. यदि तकनीकी कारणों या मरम्मत कार्य के चलते बिजली आपूर्ति बाधित होती है, तो इसकी जानकारी पहले से उपभोक्ताओं तक पहुंचाई जानी चाहिए.उन्होंने यह भी कहा कि बिजली विभाग न तो कटौती का कोई निश्चित समय तय करता है और न ही लोगों को पूर्व सूचना दी जाती है, जिससे ग्रामीणों में नाराज़गी बढ़ती जा रही है.

 

स्थानीय ग्रामीणों ने भी नियमित और निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने की मांग की है. साथ ही, उन्होंने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही स्थिति में सुधार नहीं हुआ तो वे आंदोलन करने को बाध्य होंगे.ग्रामीणों ने विभाग से पारदर्शी व्यवस्था लागू करने और बिजली कटौती से पहले सूचना जारी करने की मांग की है.

 


 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही