Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जेएसएससी JE परीक्षा हो सकती है रद्द, पर्चा लीक का एक आरोपी अरेस्ट

Ranchi: तीन जुलाई को हुई जेएसएससी जूनियर इंजीनियर परीक्षा रद्द हो सकती है, क्योंकि पर्चा लीक मामले में एक आरोपी ओडिशा से गिरफ्तार कर लिया गया है. अब मास्टरमाइंड की तलाश है. पर्चा लीक का मामला सामने आने के बाद परीक्षा को रद्द करने के लिए झारखंड कर्मचारी चयन आयोग रांची एसएसपी से मामले में आधिकारिक जानकारी मिलने का इंतजार कर रहा था. ओडिशा के क्योंझर से गिरफ्तार आरोपी रंजीत मंडल ने पर्चा लीक में अपनी संलिप्तता स्वीकार की है. आरोपी रंजीत से पूछताछ के बाद कई लोगों का नाम सामने आ सकता है. इसे पढ़ें-संध्या">https://lagatar.in/bjp-mahila-morchas-delegate-met-sandhya-topnos-family-demanding-cbi-probe-into-the-murder/">संध्या

टोपनो के परिजनों से मिला भाजपा महिला मोर्चा का डेलिगेट, हत्या की सीबीआई जांच की मांग

जेएसएससी ने रांची के नामकुम थाने में दर्ज करायी थी प्राथमिकी

पुलिस अगर गड़बड़ी के प्रमाण पेश करती है तो आयोग जल्द जेएसएसी की परीक्षा को रद्द करने का फैसला ले सकती है. गौरतलब है कि जेई परीक्षा में पेपर लीक और सीटों की खरीद-बिक्री संबंधित खबरें मीडिया में आई थी, जिसके बाद आयोग के अध्यक्ष सुधीर त्रिपाठी ने कहा था कि आयोग मामले की तह तक जाएगा. इसके बाद उन्होंने 14 जुलाई को डीजीपी के साथ बैठक कर उन्होंने परीक्षा में गड़बड़ी की जांच करने का आग्रह किया था. फिर जेएसएससी ने रांची के नामकुम थाने में इसे लेकर 15 जुलाई को प्राथमिकी दर्ज कराई थी. इसे भी पढ़ें-शिवपाल">https://lagatar.in/samajwadi-party-has-said-to-shivpal-yadav-and-rajbhar-you-can-go-wherever-you-want/">शिवपाल

यादव, राजभर के सपा में दिन गिने चुने, समाजवादी पार्टी ने कह दिया, जहां मन हो, जा सकते हैं
[wpse_comments_template]  

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही