Search

 
 
 

JSSC Protest: सरकार व छात्र के बीच JSSC परीक्षा के इन सुधारों पर हुई चर्चा, पारदर्शिता पर जोर

कई दिनों से आंदोलन पर बैठे JSSC आंदोलनकारी छात्रों की सरकार के वार्ता हुई. सरकार और छात्रों से हुई वार्ता में कई सुधारों पर चर्चा हुई. जिसमें सरकार की ओर से JSSC परीक्षा में इन सुधारों पर सहमति बनी.
 

Ranchi: कई दिनों से आंदोलन पर बैठे JSSC आंदोलनकारी छात्रों की सरकार के वार्ता हुई. सरकार और छात्रों से हुई वार्ता में कई सुधारों पर चर्चा हुई. जिसमें सरकार की ओर से JSSC परीक्षा में इन सुधारों पर सहमति बनी.  

50 हजार से अधिक अभ्यर्थी होने पर दो स्तरों में परीक्षा: JSSC CGL जैसी परीक्षाओं में यदि अभ्यर्थियों की संख्या 50,000 से अधिक होती है, तो परीक्षा PT (प्रारंभिक परीक्षा) और Mains के दो चरणों में आयोजित की जाएगी.

 

Mains में 15 गुना अभ्यर्थी: प्रारंभिक परीक्षा के बाद उपलब्ध पदों की संख्या के 15 गुना अभ्यर्थियों को Mains के लिए चयनित किया जाएगा.

 

CBT मोड पर Mains परीक्षा: Mains परीक्षा कंप्यूटर आधारित (CBT) मोड में कराने पर जोर रहेगा. इससे प्रश्नपत्र लीक होने की संभावना नही होती है.

 

इसे भी पढ़ें:

 

PT के लिए नई रणनीति: प्रारंभिक परीक्षा को भी अधिक सुरक्षित और पारदर्शी तरीके से आयोजित करने के लिए नई व्यवस्था/रणनीति तैयार की जाएगी.

 

परिणाम में अधिक पारदर्शिता: अभी अभ्यर्थी अपने लॉगिन के जरिए मुख्य रूप से अपना परिणाम देख पाते हैं. प्रस्तावित व्यवस्था में यह जानकारी भी उपलब्ध कराने पर जोर है कि किस अभ्यर्थी को कितने अंक मिले और किन अभ्यर्थियों को किस कारण से रिजेक्ट किया गया.

 

परीक्षा केंद्रों पर बेहतर व्यवस्था: परीक्षा केंद्र के बाहर शिकायत/ग्रिवांस की व्यवस्था, पेयजल समेत अभ्यर्थियों की अन्य जरूरी सुविधाओं को सुनिश्चित करने पर भी ध्यान दिया जाएगा.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही