Search

 
 
 

JSSC क्षेत्रीय कार्यकर्ता प्रतियोगिता परीक्षा 5 जुलाई को, एडमिट कार्ड जल्द

झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) ने झारखंड क्षेत्रीय कार्यकर्ता प्रतियोगिता परीक्षा-2024 की परीक्षा तिथि घोषित कर दी है. आयोग द्वारा जारी आवश्यक सूचना के अनुसार लिखित परीक्षा का आयोजन 5 जुलाई 2026 को राज्य के विभिन्न परीक्षा केंद्रों में किया जाएगा.
 

Ranchi : झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) ने झारखंड क्षेत्रीय कार्यकर्ता प्रतियोगिता परीक्षा-2024 की परीक्षा तिथि घोषित कर दी है. आयोग द्वारा जारी आवश्यक सूचना के अनुसार लिखित परीक्षा का आयोजन 5 जुलाई 2026 को राज्य के विभिन्न परीक्षा केंद्रों में किया जाएगा.

 

आयोग ने बताया है कि परीक्षा से संबंधित प्रवेश पत्र (Admit Card) डाउनलोड करने का लिंक जून 2026 के अंतिम सप्ताह में आयोग की आधिकारिक वेबसाइट https://jssc.jharkhand.gov.in पर उपलब्ध कराया जाएगा. अभ्यर्थियों को ऑनलाइन माध्यम से ही अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड करना होगा. डाक या किसी अन्य माध्यम से प्रवेश पत्र उपलब्ध नहीं कराया जाएगा.

 

साथ ही आयोग ने परीक्षार्थियों को परीक्षा की शुचिता बनाए रखने और किसी भी प्रकार के कदाचार से दूर रहने की सलाह दी है. आयोग ने स्पष्ट किया है कि अनुचित साधनों के उपयोग या कदाचार में शामिल पाए जाने पर झारखंड प्रतियोगी परीक्षा (भर्ती में अनुचित साधनों की रोकथाम व निवारण के उपाय) अधिनियम, 2023 के तहत कार्रवाई की जाएगी.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही