Search

 
 
 

Jamshedpur News : निक्को वाटर पार्क में युवती के साथ छेड़खानी पर हंगामा-मारपीट, चार युवक धराए

एक युवती अपने परिजनों के साथ वाटर पार्क घूमने पहुंची थी. इसी दौरान वहां मौजूद कुछ युवकों ने युवती के साथ छेड़खानी शुरू कर दी. युवती और उसके परिवार ने जब इसका विरोध किया, तो युवकों ने उनके साथ मारपीट भी की.
 
पार्क में पूछताछ करती पुलिस.

Jamshedpur : जमशेदपुर के बिष्टुपुर थाना क्षेत्र स्थित Nicco Park Water Park में बुधवार को छेड़खानी की घटना को लेकर जमकर हंगामा हो गया. घटना के बाद वाटर पार्क परिसर में अफरा-तफरी सूचना मिलने पर बिष्टुपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया. पुलिस ने चार युवकों को पकड़ा है.

 

मिली जानकारी के अनुसार, एक युवती अपने परिजनों के साथ वाटर पार्क घूमने पहुंची थी. इसी दौरान वहां मौजूद कुछ युवकों ने युवती के साथ छेड़खानी शुरू कर दी. युवती और उसके परिवार ने जब इसका विरोध किया, तो युवकों ने उनके साथ मारपीट भी की. घटना के बाद दोनों पक्षों के बीच काफी देर तक बहस और हंगामा होता रहा.

 

 

मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और कार्रवाई करते हुए मोहित, कुणाल समेत कुल चार युवकों को हिरासत में लिया है. सभी से बिष्टुपुर थाना में पूछताछ की जा रही है. बताया जा रहा है कि आरोपी युवक नशे की हालत में थे. फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है. पुलिस वाटर पार्क में मौजूद लोगों और प्रत्यक्षदर्शियों से भी पूछताछ कर रही है, ताकि घटना की पूरी सच्चाई सामने आ सके.


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही