Search

 
 
 

चतरा DC कुर्सी से उठ दिव्यांग फरियादी से मिले, सुनी समस्या

कहते हैं प्रशासन की असली पहचान जनता के बीच उसके व्यवहार से होती है. मंगलवार को रवि आनंद की जनता दरबार में कुछ ऐसा ही देखने को मिला, जिसने वहां मौजूद लोगों का दिल जीत लिया.
 

Chatra : कहते हैं प्रशासन की असली पहचान जनता के बीच उसके व्यवहार से होती है. मंगलवार को रवि आनंद की जनता दरबार में कुछ ऐसा ही देखने को मिला, जिसने वहां मौजूद लोगों का दिल जीत लिया.

 

जनता दरबार के दौरान अपनी समस्या लेकर एक दिव्यांग बिकास सिंह पहुंचे थे. जैसे ही उपायुक्त रवि आनंद की नजर उन पर पड़ी, वह अपनी कुर्सी से उठकर सीधे उनके पास पहुंच गए. उन्होंने दिव्यांग फरियादी की पूरी बात सुनी और संबंधित अधिकारियों को जरूरी निर्देश दिए.

 

इस दौरान उपायुक्त ने मानवीय संवेदना का परिचय देते हुए व्यक्तिगत रूप से भी सहयोग किया. बताया जाता है कि उन्होंने अपनी जेब से आर्थिक मदद भी दी, जिससे फरियादी काफी भावुक हो गया.

 

जनता दरबार में मौजूद लोगों ने इस दृश्य को प्रशासन का मानवीय चेहरा बताया. लोगों का कहना था कि जब जिले का सर्वोच्च अधिकारी खुद आगे बढ़कर किसी जरूरतमंद की बात सुनता है और मदद करता है, तो आम लोगों का भरोसा और मजबूत होता है.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही